,

Education Bachao Desh Bachao: ‘शिक्षा बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ शिक्षकों की पदयात्रा, शिक्षा नीतियों के खिलाफ उठाई आवाज

Education Bachao Desh Bachao

Report: Neha gupta

Education Bachao Desh Bachao बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) भोजपुर के बैनर तले आरा शहर में शिक्षकों ने ‘शिक्षा बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा जयप्रकाश नारायण स्मृति पार्क से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और स्मारकों से गुजरते हुए पुनः जेपी स्मारक पहुंची, जहां सभा का आयोजन किया गया। पदयात्रा के दौरान शिक्षकों ने शिक्षा के बाजारीकरण का विरोध, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, सरप्लस शिक्षकों के स्थानांतरण को वापस लेने और शनिवार को स्कूलों में हाफ डे लागू करने जैसी मांगों को लेकर नारेबाजी की।

Education Bachao Desh Bachao शिक्षा व्यवस्था को बचाने के लिए आंदोलन का ऐलान

सभा को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण सिंह ‘विमल’ ने कहा कि राज्य कमेटी के आह्वान पर बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में यह पदयात्रा आयोजित की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारें स्कूलों के संविलियन के नाम पर शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रही हैं। जिला सचिव धर्म कुमार राम ने कहा कि शिक्षा का लगातार बाजारीकरण किया जा रहा है, जिससे आम लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा महंगी और दूर होती जा रही है।

Education Bachao Desh Bachao मांगें नहीं मानी गईं तो होगा बड़ा आंदोलन

संघ के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है, तो आने वाले समय में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। राष्ट्रीय महिला शिक्षक महासंघ (NFWT) बिहार की महासचिव कुमारी अलका ने कहा कि शिक्षकों पर लगातार गैर-शैक्षणिक कार्यों का बोझ बढ़ाया जा रहा है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की मांग उठाई।

Read this: Ramesh Valmiki Death: डबरा में युवक की मौत पर बढ़ा विवाद, परिजनों ने पुलिस पर लगाए मामले को दबाने के आरोप

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…