Isa Ahmad
Bendri Dam Drowning; रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेंद्री डैम में डूबे युवक सुधांशु तिवारी का शव घटना के करीब 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। सोमवार सुबह से SDRF की टीम और गोताखोर लगातार लापता युवक की तलाश में जुटे थे। कई घंटों की सर्चिंग के बाद घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर नदी में युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Bendri Dam Drowning; SDRF की घंटों की तलाश के बाद मिला शव, दोस्तों के साथ गया था नहाने
Bendri Dam Drowning; जानकारी के अनुसार रविवार शाम सुधांशु तिवारी अपने दोस्तों के साथ बेंद्री डैम में नहाने गया था। इसी दौरान तीन युवक गहरे पानी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद मछुआरों ने दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन सुधांशु गहरे पानी में लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और सोमवार सुबह 6 बजे से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लंबे सर्च ऑपरेशन के बाद युवक का शव बरामद किया गया।
Bendri Dam Drowning; सात दिन में दूसरी घटना, डैम की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
Bendri Dam Drowning; बेंद्री डैम में पिछले सात दिनों के भीतर डूबने की यह दूसरी घटना है, जिसके बाद एक बार फिर डैम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि डैम पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम, चेतावनी बोर्ड और निगरानी व्यवस्था नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पुलिस ने लोगों से बरसात के मौसम में गहरे पानी वाले क्षेत्रों में जाने से बचने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।



