रेवाड़ी में अतिक्रमण हावी, प्रशासन बेखबर जनता हो रही है परेशान!

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
रेवाड़ी में अतिक्रमण हावी, प्रशासन बेखबर जनता हो रही है परेशान!

Reporter: Rajkumar, Edit By: Mohit Jain

रेवाड़ी। शहर में बढ़ते अतिक्रमण ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मुख्य बाजारों में दुकानदारों ने 10 से 15 फुट तक सड़कों पर कब्जा जमा लिया है, जिससे आवाजाही में भारी दिक्कत हो रही है। इसके बावजूद नगर परिषद अधिकारी कुम्भकर्णीय नींद में सोए हुए हैं।

बाजारों में बढ़ता अतिक्रमण

सब्जी मंडी, मोती चौक, गोकल गेट, पंजाबी मार्केट और नया बाजार जैसे व्यस्त इलाकों में दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे फड़ और रेहड़ियां लगवा रखी हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन फड़वालों से मंथली वसूली भी की जाती है, जिससे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई ठंडी पड़ी है।

अधिकारियों की अपील पर भी नहीं हो रहा असर

जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा और रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव पहले ही दुकानदारों से अपील कर चुके हैं कि वे अपनी दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाएं और शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करें।
लेकिन इन अपीलों का कोई असर बाजारों में नजर नहीं आ रहा है।

DMC ने दी सख्त चेतावनी

डीएमसी ब्रह्म प्रकाश ने कहा है कि जो भी दुकानदार अतिक्रमण करेगा या कूड़ा-कचरा फैलाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाजारों को अतिक्रमण मुक्त रखना सबकी जिम्मेदारी है, ताकि जनता को परेशानी न हो।

Horoscope : 10 जुलाई का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

Horoscope : हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में होने वाला बदलाव सभी