BY
Yoganand Shrivastava
Reddit Post Woman Quit Government Job भारत में सरकारी नौकरी (Government Job) को स्थिरता, बंधी हुई सैलरी और सुकून की जिंदगी का पर्याय माना जाता है। देश में लाखों युवा सालों-साल तैयारी करके एक अदद सरकारी नौकरी की चाहत रखते हैं। लेकिन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट (Reddit) पर एक 31 वर्षीय महिला कर्मचारी की पोस्ट ने इस धारणा को पूरी तरह हिलाकर रख दिया है। पिछले 7 साल से एक सरकारी विभाग में कार्यरत इस महिला ने 80 लाख रुपये की मोटी पूंजी जमा करने के बाद अब अपनी नौकरी को हमेशा के लिए ‘बाय-बाय’ कहने का मन बना लिया है। हालांकि, इस फैसले पर इंटरनेट यूजर्स और वित्तीय विशेषज्ञों की राय उन्हें हैरान करने वाली है।
Reddit Post Woman Quit Government Job 9 से 10 घंटे की ड्यूटी और आधी रात तक काम— खराब वर्क कल्चर से तंग आई महिला
रेडिट के भारतीय पर्सनल फाइनेंस कम्युनिटी (r/personalfinanceindia) पर ‘Naruto-189’ नाम के अकाउंट से पोस्ट करते हुए महिला ने अपने कामकाजी जीवन का दर्द बयां किया है। महिला का कहना है कि हाल ही में उनके विभाग (Department) में हुए बदलाव के बाद से उनकी जिंदगी नरक जैसी हो गई है। उन्हें रोजाना 9 से 10 घंटे तक ऑफिस में खटना पड़ रहा है और कई बार तो काम निपटाते-निपटाते आधी रात हो जाती है। सबसे दुखद पहलू यह है कि इस मानसिक और शारीरिक तनाव के बावजूद उनके काम की कोई सराहना नहीं हो रही है।
Reddit Post Woman Quit Government Job ‘बीमारी में भी छुट्टी नहीं मिलती’— छोटे शहर में सुकून की तलाश
महिला ने अपने पोस्ट में विभाग के टॉक्सिक वर्क कल्चर का खुलासा करते हुए लिखा कि उन्हें बीमारी की हालत में भी जबरन ऑफिस बुला लिया जाता है। अगर वे कभी एक दिन की भी छुट्टी (Leave) मांगती हैं, तो उन पर ढेरों सवाल दागे जाते हैं और मैनेजमेंट की तरफ से लगातार यही जताया जाता है कि वे पर्याप्त काम नहीं कर रही हैं। इस लगातार बढ़ते मानसिक दबाव से परेशान होकर महिला अब इस्तीफा (Resign) देकर किसी शांत और छोटे शहर में शिफ्ट होना चाहती हैं, ताकि वे एक सुकून भरी जिंदगी जी सकें।
Reddit Post Woman Quit Government Job ‘लोन नहीं है, लाइफस्टाइल भी सिंपल’— फिर क्यों घबरा रही हैं महिला?
महिला ने अपनी वित्तीय स्थिति का ब्योरा देते हुए बताया कि 7 साल की नौकरी के दौरान उन्होंने करीब 80 लाख रुपये का मजबूत निवेश (Investment) और पूंजी जमा कर ली है। उनकी लाइफस्टाइल बहुत खर्चीली नहीं है और उन पर किसी भी तरह का कोई कर्ज (Loan या EMI) भी बकाया नहीं है। उन्होंने यूजर्स से सलाह मांगी कि क्या इस उम्र में और इतनी सेविंग के साथ सरकारी नौकरी से हाथ खींचना एक सुरक्षित कदम होगा या नहीं?
Reddit Post Woman Quit Government Job रेडिट यूजर्स की दोटूक सलाह— ‘आज की महंगाई में 80 लाख रुपये कुछ भी नहीं!’
महिला की इस पोस्ट पर लोगों ने उन्हें हकीकत का आईना दिखाना शुरू कर दिया है। अधिकांश रेडिट यूजर्स का मानना है कि वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई और मेडिकल खर्चों को देखते हुए 31 साल की उम्र में 80 लाख रुपये का फंड पूरी तरह नाकाफी है।
यूजर्स ने उन्हें नौकरी छोड़ने के बजाय कई व्यावहारिक विकल्प सुझाए हैं:
- मेडिकल लीव या ब्रेक लें: सीधे इस्तीफा देने के बजाय कुछ समय के लिए लॉन्ग लीव या मेडिकल ब्रेक लेकर मानसिक शांति हासिल करें।
- ट्रांसफर का प्रयास: किसी अन्य शांत विभाग या कम काम वाले क्षेत्र में ट्रांसफर (तबादला) लेने की कोशिश करें।
- मजेदार सलाह: एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि काम का दबाव इतना मत लो; अगर विभाग तुम्हें सस्पेंड भी कर देता है, तो भी घर बैठे कम से कम 50% सैलरी (निर्वाह भत्ता) तो मिलती ही रहेगी, इसलिए जल्दबाजी में इस्तीफा मत दो।





