,

Ratanpur Murder Case: रतनपुर में बेटे ने लाठी से पीटकर की लकवाग्रस्त पिता की हत्या, नशे में वारदात से गांव में सनसनी

Ratanpur Murder Case

Ratanpur Murder Case: छत्तीसगढ़ के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार देर रात कथित तौर पर शराब के नशे में एक युवक ने अपने 75 वर्षीय लकवाग्रस्त पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।

Ratanpur Murder Case: पत्नी की तलाश में भटका, फिर पिता पर उतारा गुस्सा

Ratanpur Murder Case: पुलिस के अनुसार, मृतक गंगाराम सूर्यवंशी लंबे समय से पक्षाघात (लकवा) से पीड़ित थे और बिस्तर पर थे। गुरुवार रात उनका पुत्र शिवचरण सूर्यवंशी कथित रूप से शराब के नशे में घर पहुंचा और माता-पिता से विवाद करने लगा। स्थिति बिगड़ती देख गंगाराम ने अपनी पत्नी को सुरक्षित रहने के लिए पड़ोसी के घर भेज दिया। पत्नी के नहीं मिलने पर आरोपी गुस्से में घर लौटा और अपने असहाय पिता पर लाठी से लगातार हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

READ ALSO: Sleemanabad Tunne : नर्मदा के अमृत जल से विंध्य की प्यास बुझाने वाला इंजीनियरिंग चमत्कार

Ratanpur Murder Case: आरोपी गिरफ्तार, हत्या के मामले की जांच जारी

Ratanpur Murder Case: घटना की सूचना मिलने के बाद रतनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने फरार होने की कोशिश कर रहे आरोपी शिवचरण को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम और वारदात के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी

Jamtara News: जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक