Chhattisgarh Government Debt : 1 लाख 79 हजार करोड़ रुपये हुआ कर्ज,क्या लाइलाज है सरकारी कर्ज का मर्ज ?
Chhattisgarh Government Debt : छत्तीसगढ़ की सियासत में अब एक नया मुद्दा आ गया है.. विपक्ष सरकार पर बढ़ते कर्ज को लेकर सरकार को घेर रहा है..विपक्ष आंकडों का हवाला देकर कह रहा कि पिछले ढाई साल में प्रदेश पर करीब 1 लाख 79 हजार करोड़ रुपए का कर्ज चढ़ गया है.. इतना कर्ज लेने के बाद विकास नजर क्यों नहीं आ रहा..विपक्ष का सवाल ये भी है कि जब सरकार के पास कर्ज लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं बच रहा, तो फिर विकास और जनकल्याण का दावे क्यों किए जा रहे..वहीं सत्तापक्ष कर्ज को स्वाभाविक वित्तीय प्रक्रिया बताकर कांग्रेस को अपनी पार्टी की सरकारों वाले राज्यों पर नजर डालने की नसीहत दे रहा.. कर्ज पर मची इसी सियासी किचकिच पर हम चर्चा करेंगे लेकिन इससे पहले देखते हैं ये रिपोर्ट


