,

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Weather

BY: Yoganand Shrivastva

Delhi Weather जन्माष्टमी के दिन दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर बाद राजधानी दिल्ली, नोएडा और एनसीआर के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते मौसम सुहावना हुआ, वहीं कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए शुक्रवार और शनिवार को बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

दिल्ली-NCR में शाम से तेज बारिश का दौर

Delhi Weather शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे के बाद दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में बादल घिरने के साथ बारिश शुरू हुई। दिल्ली के अलावा नोएडा समेत आसपास के इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में बारिश का असर अपेक्षाकृत अधिक रहने की संभावना है।

रात में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना

Delhi Weather मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शाम से रात तक कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी और बिजली कड़कने की स्थिति बन सकती है। इस दौरान तेज बारिश होने की भी संभावना है। शाम और रात के वक्त हवाओं की रफ्तार करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री और अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

शनिवार को भी बारिश, रविवार को हल्की फुहारों के आसार

Delhi Weather शनिवार को दिल्ली में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह से दोपहर तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दोपहर बाद कुछ इलाकों में बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है। इस दौरान आंधी और बिजली चमकने की संभावना भी बनी रहेगी। शनिवार को तापमान करीब 24 से 26 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम और 29 से 31 डिग्री सेल्सियस अधिकतम रहने का अनुमान है।

वहीं रविवार को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। राजधानी के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। रविवार को न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Read this: Janmashtami 2026: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, भगवान श्रीकृष्ण के निष्काम कर्म के संदेश को किया याद

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी

Jamtara News: जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक

Abhishek Sharma के जन्मदिन पर युवराज सिंह का अनोखा अंदाज, गुरु ने शिष्य से लिए ऐसे वादे कि वीडियो हो गया वायरल

Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेट के युवा और आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा

Krishna Janmabhoomi: जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, ‘लाला’ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Krishna Janmabhoomi श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

Janmashtami Celebration: बाल गोपाल संग झूमे सीएम मोहन यादव, जन्माष्टमी पर फोड़ी मटकी, खिलाई माखन-मिश्री

Janmashtami Celebration श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास भक्तिमय माहौल में

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

CM Yogi Adityanath उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

IAF Exercise: 17 दिन के युद्धाभ्यास से बढ़ी हलचल, भारतीय वायुसेना की तैयारी पर दुनिया की नजर

BY: Yoganand Shrivastva राजस्थान सेक्टर में होगा व्यापक सैन्य अभ्यासIAF Exercise भारतीय

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में 2

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. राधा नहीं, सुदामा

CM हेमंत सोरेन का बड़ा प्लान, झारखंड के शहरीकृत जिलों में विकसित होंगी सैटलाइट टाउनशिप

CM हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ