BY
Yoganand Shrivastava
Ram Temple CEO Recruitment अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह मंदिर के इतिहास में पहली बार होगा जब इस पद पर नियुक्ति की जाएगी। ट्रस्ट के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 18 जुलाई शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवार को प्रारंभिक अवधि के लिए अनुबंध पर नियुक्त किया जाएगा, जिसे प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।
Ram Temple CEO Recruitment 50 से 70 वर्ष आयु और हिंदी-अंग्रेजी का ज्ञान अनिवार्य
ट्रस्ट द्वारा जारी पात्रता शर्तों के अनुसार आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 50 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही हिंदी और अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान आवश्यक है। CEO के रूप में चयनित व्यक्ति मंदिर प्रशासन, वित्तीय प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और ट्रस्ट के संचालन संबंधी कार्यों की निगरानी करेगा। वे ट्रस्ट के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
Ram Temple CEO Recruitment तीन सदस्यीय समिति करेगी चयन प्रक्रिया की निगरानी
उम्मीदवारों के आवेदनों की जांच और चयन के लिए ट्रस्ट ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति में उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी और एनआईटी रायपुर के पूर्व अध्यक्ष सुरेश हवारे शामिल हैं। ट्रस्ट का कहना है कि CEO पद का उद्देश्य मंदिर प्रबंधन में पारदर्शिता, जवाबदेही और श्रद्धालुओं के विश्वास को और मजबूत करना है। हाल के घटनाक्रमों के बीच यह नियुक्ति मंदिर प्रशासन के लिए अहम मानी जा रही है।





