By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > हरियाणा > DC Aparajita School Inspection : डीसी अपराजिता का राजकीय स्कूल में औचक निरीक्षण, बच्चों के साथ खाया मिड डे मील
हरियाणा

DC Aparajita School Inspection : डीसी अपराजिता का राजकीय स्कूल में औचक निरीक्षण, बच्चों के साथ खाया मिड डे मील

Abhishek Singh
Last updated: July 13, 2026 4:30 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

DC Aparajita School Inspection : कैथल की उपायुक्त (डीसी) अपराजिता ने सोमवार को शेरगढ़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और मिड डे मील की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर मिड डे मील भी खाया और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

Contents
DC Aparajita School Inspection : बच्चों के साथ बैठकर चखा मिड डे मीलDC Aparajita School Inspection : स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देशDC Aparajita School Inspection : निर्माणाधीन कमरों का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देशDC Aparajita School Inspection : बिजली कटौती पर जताई चिंताDC Aparajita School Inspection : हाजिरी रजिस्टर और स्टाफ रूम का किया निरीक्षणDC Aparajita School Inspection : मिड डे मील में गुणवत्ता और स्वच्छता पर जोरDC Aparajita School Inspection : शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर
DC Aparajita School Inspection

DC Aparajita School Inspection : बच्चों के साथ बैठकर चखा मिड डे मील

डीसी अपराजिता ने स्कूल में तैयार किए गए मिड डे मील (दाल-चावल) की गुणवत्ता स्वयं जांची। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा विभाग के निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही निर्देश दिए कि खाने में मसालों का उपयोग बच्चों के स्वाद और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर किया जाए।

DC Aparajita School Inspection : स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीसी ने स्कूल की कक्षाओं, खेल मैदान और परिसर का निरीक्षण किया। मैदान और कक्षाओं में साफ-सफाई की स्थिति पर असंतोष जताते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर हमेशा स्वच्छ और व्यवस्थित रहना चाहिए।

DC Aparajita School Inspection : निर्माणाधीन कमरों का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश

डीसी ने स्कूल में चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन कमरों का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें।

DC Aparajita School Inspection : बिजली कटौती पर जताई चिंता

निरीक्षण के दौरान कुछ कक्षाओं में पंखे बंद मिले। जानकारी लेने पर पता चला कि सुबह 11 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित थी। इस पर डीसी ने स्कूल प्रशासन को निर्देश दिए कि ऐसी स्थिति में तुरंत बिजली निगम के अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का समाधान कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

DC Aparajita School Inspection : हाजिरी रजिस्टर और स्टाफ रूम का किया निरीक्षण

डीसी अपराजिता ने स्टाफ रूम का निरीक्षण करने के साथ अध्यापकों के उपस्थिति रजिस्टर की भी जांच की। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को नियमित स्कूल निरीक्षण के लिए एक निर्धारित शेड्यूल तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे शिक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी हो सके।

DC Aparajita School Inspection : मिड डे मील में गुणवत्ता और स्वच्छता पर जोर

डीसी ने मिड डे मील के बाद बर्तनों की सफाई भी जांची। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बर्तनों को साबुन से अच्छी तरह साफ किया जाए और रसोई में स्वच्छता के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से समय-समय पर मिड डे मील का निरीक्षण करने को भी कहा।

DC Aparajita School Inspection : शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर

डीसी अपराजिता ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छ वातावरण और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित निरीक्षण के माध्यम से व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।

read more : MP Tech Growth Conclave : सेमीकंडक्टर और AI इन्फ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत,कई बड़ी कंपनियों के साथ समझौतों पर दस्तखत

TAGGED:DC Aparajita School InspectionHindi NewsMadhya PradeshMP NewsTODAY NEWSUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

अग्निपथमध्य प्रदेश

Datia By Election 2026 : नरोत्तम हुए राजी, बीजेपी के हाथ आएगी बाजी ?भोपाल जाएंगे कांग्रेस के घनश्याम या करेंगे विश्राम

By Abhishek Singh
Watchman Murder Case
मध्य प्रदेश

Watchman Murder Case: ईंट-भट्टे पर बुजुर्ग चौकीदार की हत्या, खून से लथपथ हालत में तख्त पर मिला शव

By Yoganand Shrivastava
Narottam Mishra Emotional
मध्य प्रदेश

Narottam Mishra Emotional: दतिया में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, मंच से बोले- गांव-गांव जाकर आशुतोष तिवारी को जिताऊंगा

By Yoganand Shrivastava
Ram Temple CEO Recruitment
मध्य प्रदेश

Ram Temple CEO Recruitment: राम मंदिर में CEO पद पर भर्ती, 50 से 70 वर्ष के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?