By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > Pin Post > Pawan Kalyan Surgery : मुंबई में पवन कल्याण की हुई कंधे की सर्जरी, अस्पताल पहुंचे सीएम चंद्रबाबू नायडू, दूसरे कंधे में भी मिली समस्या
Pin Postमनोरंजन

Pawan Kalyan Surgery : मुंबई में पवन कल्याण की हुई कंधे की सर्जरी, अस्पताल पहुंचे सीएम चंद्रबाबू नायडू, दूसरे कंधे में भी मिली समस्या

Abhishek Singh
Last updated: July 13, 2026 12:43 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

Pawan Kalyan Surgery : मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं पवन कल्याण

Pawan Kalyan Surgery : आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण इन दिनों मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं। उनके दाहिने कंधे की सफल सर्जरी की गई है और फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। इस बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

Contents
Pawan Kalyan Surgery : मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं पवन कल्याणPawan Kalyan Surgery : मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जाना स्वास्थ्य का हालPawan Kalyan Surgery : साढ़े तीन घंटे चली सर्जरी, डॉक्टरों ने बताया सफलPawan Kalyan Surgery : दूसरे कंधे में भी मिली समस्याPawan Kalyan Surgery : जल्द काम पर लौटना चाहते हैं पवन कल्याणPawan Kalyan Surgery : पहले भी करानी पड़ी थी सर्जरीPawan Kalyan Surgery : फिल्मों और राजनीति दोनों में सक्रिय
Pawan Kalyan Surgery

Pawan Kalyan Surgery : मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जाना स्वास्थ्य का हाल

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अस्पताल में पवन कल्याण, उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला और इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सर्जरी के बाद की स्थिति और रिकवरी की जानकारी ली। उनके साथ राज्य के मंत्री नारायण और अनागनी सत्य प्रसाद भी मौजूद रहे।मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पवन कल्याण के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि वह जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

Pawan Kalyan Surgery : साढ़े तीन घंटे चली सर्जरी, डॉक्टरों ने बताया सफल

डॉक्टरों के अनुसार पवन कल्याण के दाहिने कंधे का ऑपरेशन करीब साढ़े तीन घंटे तक चला। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को सफलतापूर्वक पूरा किया और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।मेडिकल टीम ने उन्हें कम से कम तीन सप्ताह तक आराम करने और नियमित फिजियोथेरेपी कराने की सलाह दी है, ताकि कंधा पूरी तरह ठीक हो सके।

Pawan Kalyan Surgery : दूसरे कंधे में भी मिली समस्या

इलाज के दौरान डॉक्टरों को पवन कल्याण के बाएं कंधे में भी एक समस्या का पता चला है। हालांकि फिलहाल उस कंधे की सर्जरी नहीं की जाएगी। डॉक्टर अगले छह महीनों तक उसकी स्थिति पर निगरानी रखेंगे और उसके बाद तय करेंगे कि ऑपरेशन की जरूरत होगी या फिजियोथेरेपी से ही इलाज संभव होगा।बताया जा रहा है कि पवन कल्याण कई वर्षों से दोनों कंधों में दर्द की समस्या से जूझ रहे थे।

ముంబైలో చికిత్స పొందుతున్న ఉప ముఖ్యమంత్రి శ్రీ పవన్ కళ్యాణ్ గారిని ఈరోజు పరామర్శించాను. ఆయన త్వరగా కోలుకోవాలని ఆకాంక్షిస్తున్నాను.@PawanKalyan pic.twitter.com/Kn5TuwsFL8

— N Chandrababu Naidu (@ncbn) July 12, 2026

Pawan Kalyan Surgery : जल्द काम पर लौटना चाहते हैं पवन कल्याण

डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है, लेकिन पवन कल्याण जल्द से जल्द अपनी राजनीतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों में लौटने की इच्छा जता चुके हैं। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी विश्वास जताया कि रिकवरी पूरी होने के बाद वह जल्द ही सक्रिय राजनीति में वापसी करेंगे।

Pawan Kalyan Surgery : पहले भी करानी पड़ी थी सर्जरी

यह पहली बार नहीं है जब पवन कल्याण को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले अप्रैल 2026 में उन्हें गंभीर साइनस संक्रमण के कारण सर्जरी करानी पड़ी थी। संक्रमण का असर उनकी आंख तक पहुंच गया था, जिसके बाद चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया था।

Pawan Kalyan Surgery : फिल्मों और राजनीति दोनों में सक्रिय

पवन कल्याण राजनीति के साथ-साथ फिल्मी दुनिया में भी सक्रिय हैं। उनकी फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ इसी वर्ष 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला। अब उनके समर्थक और प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन में लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

read more : Weight Loss Journey : महिला ने 11 महीने में 32 किलो वजन घटाया, जानिए किन 5 आदतों को छोड़कर किया गजब का वेट लॉस

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsPawan Kalyan SurgeryTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

UP 40 Crore Plantation Drive Letter
उत्तर प्रदेश

UP 40 Crore Plantation Drive Letter: यूपी में 40 करोड़ पौधारोपण होने पर सीएम का बड़ा संदेश; प्रदेशवासियों को लिखी पाती, बताया ‘सनातन चेतना का महोत्सव’

By Yoganand Shrivastava
Badrinath Temple Donation Theft Pramod Nautiyal Arrested
उत्तराखंड

Badrinath Temple Donation Theft Pramod Nautiyal Arrested बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: फरार मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल घर से गिरफ्तार; BKTC का सस्पेंड कर्मी है आरोपी

By Yoganand Shrivastava
Bhojpur Ara Rajesh Yadav Murder Case
बिहार

Bhojpur Ara Rajesh Yadav Murder Case: भोजपुर में दुस्साहसिक वारदात: जमानत पर छूटे हिस्ट्रीशीटर राजेश यादव की गोली मारकर हत्या; घात लगाए बदमाशों ने बाइक सवार को घेरा

By Yoganand Shrivastava
Pin Postव्यापार - रोज़गार

Gold Silver Price Today : सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें 24 कैरेट गोल्ड और सिल्वर के ताजा रेट

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?