Ram Temple Donation: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ram Temple Donation

Ram Temple Donation: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे में कथित चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। राजधानी रायपुर के शास्त्री चौक में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

Ram Temple Donation: CBI जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए। पार्टी ने पूरे मामले की CBI जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की।

READ ALSO: Gold Silver Price 9 July 2026 : 4 दिन में ₹15,000 टूटी चांदी, सोना ₹1.43 लाख से नीचे, जानें आपके शहर का ताजा भाव

Ram Temple Donation: प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन

कांग्रेस का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, ताकि सरकार का ध्यान इस गंभीर मामले की ओर आकर्षित किया जा सके। पार्टी ने कहा कि धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Champa Traffic Checking: चांपा में यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 35 वाहनों के काटे चालान

Champa Traffic Checking: जांजगीर-चांपा जिले के चांपा क्षेत्र में यातायात नियमों के

CG TOP 10: नक्सल ऑपरेशन से लेकर शराब घोटाला, गांजा तस्करी और बड़ी घटनाएं

1. CG TOP 10: दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डंप से हथियार, विस्फोटक,