BY
Yoganand Shrivastava
Muzaffarpur Bank Glitch, Pension Account Billion Balance बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सकरा प्रखंड के थतिया सीहो गांव निवासी 82 वर्षीय कामेश्वर मिश्र और उनके दिव्यांग बेटे के बैंक खातों में अचानक अरबों रुपये का बैलेंस दिखाई देने लगा। दोनों पेंशन की राशि निकालने के लिए ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे थे, जहां बैलेंस चेक करने पर उनके खातों में कुल मिलाकर करीब 1500 करोड़ रुपये दर्शाए गए।
Muzaffarpur Bank Glitch, Pension Account Billion Balance स्क्रीन पर दिखी अरबों की राशि, लोगों को नहीं हुआ यकीन
बताया जा रहा है कि पेंशन निकालने के बाद जब खाते का बैलेंस देखा गया तो दोनों खातों में लगभग 7.59-7.59 अरब रुपये की राशि दिखाई दी। स्क्रीन पर इतने बड़े आंकड़े देखकर ग्राहक सेवा केंद्र पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। कुछ मिनट तक लोग रकम के अंकों को समझने और गिनने में ही लगे रहे। देखते ही देखते यह खबर आसपास के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई।

Muzaffarpur Bank Glitch, Pension Account Billion Balance पैसे निकालने की कोशिश नाकाम, कुछ देर बाद बैलेंस हुआ गायब
खाते में दिखाई दे रही भारी-भरकम राशि में से कुछ रकम निकालने का प्रयास भी किया गया, लेकिन हर बार तकनीकी कारणों से लेनदेन असफल रहा। करीब 10 मिनट बाद जब दोबारा बैलेंस की जांच की गई तो खातों में दिख रही पूरी राशि गायब हो चुकी थी और बैलेंस शून्य नजर आया। माना जा रहा है कि यह बैंकिंग सिस्टम या तकनीकी त्रुटि का मामला हो सकता है। घटना के बाद क्षेत्र में इस अनोखे वाकये की खूब चर्चा हो रही है और लोग कामेश्वर मिश्र को मजाक में “10 मिनट का अरबपति” कहकर संबोधित कर रहे हैं।





