,

रायपुर: ट्रक में छिपाकर बेच रहे थे ड्रग, दो तस्कर गिरफ्तार

रायपुर: ट्रक में छिपाकर बेच रहे थे ड्रग, दो तस्कर गिरफ्तार

Reporter: Himanshu Patel, Edit by: Mohit Jain

आमानाका थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रक में रखकर नशीली हेरोइन बेच रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हरदीप कुमार और मनजीत सिंह हैं, जो तरणतारण, पंजाब के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 34.60 ग्राम हेरोइन, 1 नग तौल मशीन, 2 नग रेडमी मोबाइल फोन और एक ट्रेलर वाहन जब्त किया है। जब्त हेरोइन की कीमत करीब साढ़े 3 लाख रुपए बताई जा रही है।

फिलहाल आमानाका थाना पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

रायपुर में ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की लगातार सख्ती: अगस्त में भी पकड़े गए थे 9 तस्कर


राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बार फिर नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 तस्करों को गिरफ्तार किया है और आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये के ड्रग्स बरामद किए गए हैं। यह पुलिस का दूसरा बड़ा ऑपरेशन है इससे पहले अगस्त महीने में भी इसी तरह की कार्रवाई में 9 तस्कर पकड़े गए थे और भारी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त किया गया था।

एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई और राजधानी में नशे के नेटवर्क को खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की लगातार सख्ती से ड्रग्स कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है और स्थानीय लोग इस कार्रवाई का स्वागत कर रहे हैं।

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…