,

रायपुर : नवा रायपुर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा

Raipur: Tragic road accident on Nava Raipur road

रायपुर।
नवा रायपुर मार्ग पर रावतपुरा हॉस्पिटल के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार में आ रहे एक छोटा हाथी वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी।

तेज रफ्तार छोटा हाथी बना मौत का कारण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक एक्टिवा से जा रहा था तभी पीछे से आ रहे छोटे हाथी वाहन ने अनियंत्रित रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शव सड़क पर दूर तक घिसट गया, जिससे दृश्य अत्यंत हृदयविदारक था।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची

हादसे की जानकारी मिलते ही अभनपुर पुलिस, 112 की टीम और राखी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल स्थिति को संभाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।

जांच जारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि हादसे के कारणों और वाहन चालक की पहचान की जा सके।

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

Mahanadi Water Level बढ़ा, शिवरीनारायण में अलर्ट; शबरी सेतु पर आवागमन बंद

रिपोर्टर: देवेन्द्र श्रीवास Mahanadi Water Level : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले…