,

रायगढ़ : जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Raigarh: Quick action by Jute Mill Police

चैन स्नैचिंग के चार आरोपी गिरफ्तार – 1.70 लाख की संपत्ति जब्त

जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.70 लाख रुपये मूल्य की दो सोने की चेन और दो बाइक जब्त की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक विधि के साथ संघर्षरत बालक भी शामिल है।

वारदात की रात गले से छीनी चेन

यह घटना 25-26 मई की रात की है जब मिट्ठूमुड़ा निवासी पुजारी राम अपने घर के बाहर थे, तभी दो अज्ञात युवकों ने उनके गले से दो सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पीड़ित ने अगले दिन 26 मई को थाने पहुंचकर लूट की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर जूटमिल पुलिस ने अपराध क्रमांक 187/2025, धारा 304(2) भादवि के तहत मामला दर्ज किया।

मुखबिर की सूचना से खुला राज

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव को एक मुखबिर से सूचना मिली कि आदतन अपराधी प्रेम सारथी अपने साथी गणेश सारथी के साथ पल्सर बाइक से छीनी गई सोने की चेन को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को बाइक सहित धर दबोचा।

पूछताछ में कबूला अपराध

पूछताछ में प्रेम और गणेश ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वारदात को उन्होंने विश्वकर्मा यादव और एक नाबालिग के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से दोनों सोने की चेन (कीमत 1.70 लाख रुपये) के अलावा वारदात में प्रयुक्त होंडा बाइक भी जब्त कर ली गई है।

पूर्व नियोजित थी घटना

पूछताछ में सामने आया कि चारों आरोपियों ने इस घटना को पूर्व नियोजित और संगठित ढंग से अंजाम दिया था। इसी आधार पर पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 (संगठित अपराध) भी जोड़ी है।

पुलिस की तत्परता से बढ़ा विश्वास

जूटमिल थाना पुलिस की इस तेज कार्रवाई ने शहरवासियों में सुरक्षा के प्रति भरोसा और पुलिस की तत्परता को साबित किया है। थाना प्रभारी प्रशांत राव ने बताया कि आगे भी अपराधियों के खिलाफ ऐसे ही कठोर कदम उठाए जाएंगे और किसी भी सूरत में अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…