,

आर अश्विन का संन्यास, पिंक बॉल टेस्ट रहा आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला

- Advertisement -
Ad imageAd image
Ashwin retired from cricket

भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मुकाबले के उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया। आर अश्विन ने गाबा टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने संन्यास की घोषणा की। संन्यास के दौरान रोहित शर्मा में मौजूद रहे। संन्यास के वक्त अश्विन काफी भावुक नज़र आए, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि, बतौर भारतीय क्रिकेटर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह मेरा आखिरी दिन है, मुझे लगता है कि, एक क्रिकेटर के रूप में मुझमें कुछ दम बाकी है, लेकिन में इसे शायद क्लब स्तर के क्रिकेट में दिखाना चाहता हूं, लेकिन यह मेरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आखिरी दिन होगा।

आईपीएल में दिखेंगे अश्विन

अश्विन को पिछले महीने हुई आईपीएल निलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा था और वह आगामी आईपीएल सीजन में चेन्नई से खेलते हुए दिखाई देंगे। अश्विन ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया में जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में खेला था। यह मुकाबला एडिलेड में खेला गया था। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज में भी वह टीम इंडिया का हिस्सा थे।

अश्विन का करियर

अश्विन का खास तौर से टेस्ट करियर काफी खास रहा है। उन्होंने 106 टेस्ट खेलते हुए 537 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने बल्ले से भी कमाल करते हुए 6 शतक और 14 अर्धशतक सहित कुल 3503 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर 124 रन रहा है। बात अगर उनके सीमित ओवर क्रिकेट करियर की करें तो अश्विन ने टीम इंडिया के लिए 116 वनडे में 156 विकेट जबकि 65 T20I में 72 विकेट चटकाए हैं। अश्विन का एक टेस्ट पारी में 59 रन देकर 7 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

बता दें कि, अश्विन ने कुल 11 बार टेस्ट में प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता है जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है। अश्विन के नाम किसी भारतीय द्वारा टेस्ट में सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने टेस्ट में कुल 37 फाइव विकेट हॉल लिए हैं, जो कि किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे अधिक हैं। उनके बाद कुंबले का नंबर आता है जिन्होंने टेस्ट में 35 बार पारी में पांच विकेट लिए थे।

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस