इटावा प्रकरण पर गौरेला-पेंड्रा में सर्व यादव समाज का विरोध प्रदर्शन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Protest demonstration by all Yadav community in Gaurela-Pendra on Etawah incident

संवाददाता: प्रयास कैवर्त

यूपी के इटावा में कथा वाचन पर हुए विवाद को लेकर भड़का यादव समाज, राष्ट्रपति से की कड़ी कार्रवाई की मांग

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में यादव समाज के दो कथा वाचकों को लेकर हुए विवाद ने अब राष्ट्रीय स्वरूप ले लिया है। इसी संदर्भ में छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भी सर्व यादव समाज ने विरोध दर्ज कराया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से यादव समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी पक्ष पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

“गीता ज्ञान देने वाले श्रीकृष्ण स्वयं यादव थे” – समाज ने जताई भावनाएं

प्रदर्शन के दौरान यादव समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि:

भगवान श्रीकृष्ण स्वयं यादव समाज से थे, जिन्होंने गीता का ज्ञान मानव जाति को दिया। गीता, भागवत जैसी दिव्य धरोहर पूरे समाज की हैं, न कि किसी एक वर्ग की। ऐसे में कथा वाचन किसी भी योग्य व्यक्ति द्वारा किया जा सकता है – चाहे वो ब्राह्मण हो या यादव।”

ब्राह्मण समुदाय के कथित विरोध पर कड़ी आपत्ति

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि ब्राह्मण समुदाय के कुछ लोगों द्वारा कथाकारों के साथ अभद्रता की गई, जो निंदनीय और असंवैधानिक है।

सर्व यादव समाज ने इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला कृत्य करार देते हुए दोषियों पर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

कलेक्टर कार्यालय में सौंपा गया ज्ञापन

सर्व यादव समाज के नेताओं व समाजजनों ने गौरेला स्थित कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और घटना में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि यादव समाज शांतिप्रिय है, लेकिन अपने सम्मान और अधिकारों के लिए हमेशा खड़ा रहेगा।

Hazaribagh: रसोइया-संयोजिका संघ का हल्लाबोल, 21 साल की सेवा के बदले न्यूनतम वेतन और सुरक्षा की मांग

Report: Rupesh kumar dass Hazaribagh झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ के

Jamtara Court Bomb Threat: जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन से उड़ाने की धमकी

Jamtara Court Bomb Threat: धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप, प्रशासन अलर्ट

Moradabad : खाकी खामोश, विधायक का बेटा बेखौफ? डॉक्टर लक्ष्मण ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

Report: Danveer Moradabad उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हाई-प्रोफाइल मामला प्रकाश

Transport Warehouse Safety: मधुपुर में ट्रांसपोर्ट गोदाम बन रहे खतरे का सबब

Transport Warehouse Safety: आवासीय इलाकों में गोदाम, लोगों में बढ़ी दुर्घटना की

Bokaro Court Bomb Threat: बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Bokaro Court Bomb Threat: मेल से मिली धमकी के बाद पुलिस और

New Delhi मिडिल ईस्ट संकट: भारत में आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) लागू

New Delhi मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और इजरायल-ईरान

Commercial Gas Cylinder Supply: कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

Commercial Gas Cylinder Supply: छत्तीसगढ़ में जरूरत के अनुसार पर्याप्त गैस सिलेंडर

Mahanadi Water Dispute: महानदी जल विवाद को लेकर न्यायाधिकरण टीम का चंद्रपुर दौरा

Mahanadi Water Dispute: सुप्रीम कोर्ट के जज सहित न्यायाधिकरण टीम करेगी समीक्षा

Well Rescue Operation: सक्ती में कुएं में गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

Well Rescue Operation: देर रात कुएं में गिरा व्यक्ति, सुबह ग्रामीणों ने