हरियाणा और डेनमार्क के बीच कृषि साझेदारी को बढ़ावा: CM सैनी से मिला प्रतिनिधिमंडल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Promotion of agricultural partnership between Haryana and Denmark: Delegation meets CM Saini

रिपोर्ट- अंकुर कपूर, एडिट- विजय नंदन

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शुक्रवार को डेनमार्क के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। यह महत्वपूर्ण बैठक मुख्यमंत्री के निवास, संत कबीर कुटीर, में हुई। इस दौरान हरियाणा के कृषि क्षेत्र में सहयोग और उन्नत तकनीक पर सार्थक चर्चा हुई।

कृषि आधुनिकीकरण पर सार्थक संवाद

मुलाकात के दौरान, दोनों पक्षों के बीच हरियाणा में खेती की आधुनिक तकनीक, उन्नत फ़सलों के उत्पादन और लाइव स्टॉक (पशुधन) के विकास के संबंध में गहन और सार्थक संवाद हुआ। मुख्यमंत्री सैनी ने प्रतिनिधिमंडल को हरियाणा सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और किसानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। डेनमार्क का प्रतिनिधिमंडल हरियाणा में कृषि के आधुनिकीकरण में सहयोग देने का इच्छुक दिखा।

B2B मॉड्यूल पर चर्चा और फील्ड विजिट

इस मुलाकात का एक मुख्य आकर्षण ‘बिजनेस टू बिजनेस’ (B2B) मॉड्यूल पर हुई बातचीत थी। प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा में कृषि क्षेत्र में उन्नत कार्य कर रहे किसानों के साथ सीधे सहयोग स्थापित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की। यह मॉड्यूल दोनों देशों के किसानों और व्यवसायों को सीधे जोड़ने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

आपको बता दें कि डेनमार्क का यह प्रतिनिधिमंडल पिछले दो दिनों से हरियाणा के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर रहा है। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर कृषि पद्धतियों और लाइव स्टॉक फार्मिंग का जायजा लिया, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपने अनुभवों को साझा किया और आगे की साझेदारी की रूपरेखा पर बातचीत की। इस मुलाकात से हरियाणा और डेनमार्क के बीच कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में नए आयाम खुलने की उम्मीद है।

Hazaribagh: रसोइया-संयोजिका संघ का हल्लाबोल, 21 साल की सेवा के बदले न्यूनतम वेतन और सुरक्षा की मांग

Report: Rupesh kumar dass Hazaribagh झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ के

Jamtara Court Bomb Threat: जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन से उड़ाने की धमकी

Jamtara Court Bomb Threat: धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप, प्रशासन अलर्ट

Moradabad : खाकी खामोश, विधायक का बेटा बेखौफ? डॉक्टर लक्ष्मण ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

Report: Danveer Moradabad उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हाई-प्रोफाइल मामला प्रकाश

Transport Warehouse Safety: मधुपुर में ट्रांसपोर्ट गोदाम बन रहे खतरे का सबब

Transport Warehouse Safety: आवासीय इलाकों में गोदाम, लोगों में बढ़ी दुर्घटना की

Bokaro Court Bomb Threat: बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Bokaro Court Bomb Threat: मेल से मिली धमकी के बाद पुलिस और

New Delhi मिडिल ईस्ट संकट: भारत में आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) लागू

New Delhi मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और इजरायल-ईरान

Commercial Gas Cylinder Supply: कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

Commercial Gas Cylinder Supply: छत्तीसगढ़ में जरूरत के अनुसार पर्याप्त गैस सिलेंडर

Mahanadi Water Dispute: महानदी जल विवाद को लेकर न्यायाधिकरण टीम का चंद्रपुर दौरा

Mahanadi Water Dispute: सुप्रीम कोर्ट के जज सहित न्यायाधिकरण टीम करेगी समीक्षा

Well Rescue Operation: सक्ती में कुएं में गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

Well Rescue Operation: देर रात कुएं में गिरा व्यक्ति, सुबह ग्रामीणों ने