,

बिहार में नई सरकार की तैयारी तेज,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

बिहार में नई सरकार की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

पटना। बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया। राजभवन में हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने औपचारिक रूप से पद छोड़ने की घोषणा की, जिसके बाद नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है।

जानकारी के अनुसार, एनडीए गठबंधन ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में 243 में से 202 सीटें जीतकर तीन-चौथाई बहुमत हासिल किया था। ऐसे में नई सरकार बनाने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। राजभवन सूत्रों के अनुसार, नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।

नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही एनडीए के भीतर नए नेतृत्व को लेकर चर्चाएँ तेज हो गई हैं। जल्द ही एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाकर मुख्यमंत्री पद के नए चेहरे पर फैसला लिया जाएगा। वहीं, जनता दल यूनाइटेड (JDU) और भाजपा दोनों ही दल नई सरकार को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं।

बिहार में भारी बहुमत मिलने के बाद अब सबकी निगाहें 20 नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हैं, जहां नई सरकार आधिकारिक रूप से कार्यभार संभालेगी।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…