,

पीएम मोदी का वाराणसी दौरा आज, उसके पहले ही बन गए 10 हाथ वाले दिव्य भगवान, जानिए पूरा मामला

PM Modi In UP

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी का दौरा करेंगे। यहीं से पीएम मोदी कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी के दौरे से पहले काशी में लगा एक पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। यहां प्रधानमंत्री के दस हाथ वाला एक पोस्टर लगा है। इस पोस्टर में पीएम मोदी को युगपुरुष और शिवभक्त बताया गया है।

काशी में यह पोस्टर अमन सोनकर नाम के भाजपा नेता द्वारा लगाया गया है। इस पोस्टर की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। प्रधानमंत्री मोदी को युगपुरुष और शिवभक्त बताते हुए उनका काशी में स्वागत किया गया है।

काशी दौरे से पहले सड़कों पर लगे पीएम मोदी के दस हाथ वाले पोस्टर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को दीपावली की सौगात देने के लिए रविवार को वाराणसी पहुंचेंगे। अपने सांसद का ग्रैंड वेलकम करने के लिए काशी तैयार है। तीसरी बार वाराणसी से सांसद और प्रधानमंत्री बनने के बाद काशी को पीएम मोदी विकास की परियोजनाओं की सौगात देंगे। काशी से ही देश को 6,611.18 करोड़ की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करके देशवासियों को सौगात देंगे। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य , शिक्षा , खेल ,धर्म ,पर्यटन से रोजगार, आवास, विमानन जैसी कई सुविधाओं का लोकार्पण करके जनता को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री वाराणसी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण व नए टर्मिनल भवन की नींव भी रखेंगे। वह आरजे शंकरा नेत्र चिकित्सालय को आमजन के लिए लोकार्पित करेंगे और सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में 20 हजार से अधिक लोगो से संवाद करेंगे।

आज 1 बजे पहुंचेंगे वाराणसी

प्रधानमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा संस्कृत विद्यालयों और अस्पतालों में तीमारदारों के लिए शुरू की गई निःशुल्क भोजन व्यवस्था की घोषणा मंच से कर सकते है। कार्यक्रम के अंतर्गत, करीब 1 बजे पीएम वाराणसी पहुंचेंगे और लगभग 6 बजे काशी से रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री की अगवानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री समेत कई केंद्रीय और कैबिनेट मंत्रियों के मौजूद रहने की भी संभावना है। सिविल एविएशन ,ओलिंपिक संघ आदि के पदाधिकारी भी मौजूद रह सकते है ।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…