,

शाम 6 बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे PM मोदी, कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

शाम 6 बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे PM मोदी, कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं। वोटों की गिनती जारी है, लेकिन शुरुआती रुझानों में जदयू-भाजपा और अन्य दलों वाले एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। इसी बीच जानकारी मिली है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

JDU–BJP कार्यालयों में जश्न का माहौल

रुझानों में निर्णायक बढ़त मिलने के बाद भाजपा और जदयू कार्यालयों में जश्न शुरू हो गया। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते दिखे, वहीं मिठाइयां बांटकर और पटाखे फोड़कर खुशी मनाई जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर स्पष्ट उत्साह देखा जा रहा है।

रुझानों में NDA को भारी बहुमत

राज्य में 243 सीटों के लिए 6 और 11 नवंबर को मतदान हुआ था। अब तक आए रुझानों में एनडीए गठबंधन 202 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि महागठबंधन 35 और अन्य 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। रुझानों के साथ बिहार की चुनावी तस्वीर धीरे-धीरे पूरी तरह साफ होती जा रही है।

यह खबर भी पढ़े: बिहार में NDA की वापसी तय: क्या नीतीश कुमार बनेंगे 10वीं बार CM या बदलेगा चेहरा ? चुनावी नतीजों का बड़ा विश्लेषण

NDA नेताओं की पहली प्रतिक्रियाएं

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि ये नतीजे बिल्कुल अपेक्षित हैं। उन्होंने दावा किया कि,
“हमने पहले ही कहा था कि राजग प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगा। नीतीश कुमार ही हमारे मुख्यमंत्री होंगे। किसी भी स्थिति में हम 160 सीट से नीचे नहीं जाएंगे।”

वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार की जनता ने
“अमन-चैन और शांति के लिए वोट किया है, न कि जेल-बेल और भ्रष्टाचार के प्रतीक नेतृत्व के लिए।”

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…