,

पीएम मोदी ने सोनमर्ग टनल का किया उद्घाटन

PM Modi inaugurated the Sonamarg Tunnel

जम्मू-कश्मीरः प्रधानमंत्री आज जम्मू-कश्मीर पहुंचे यहां पीएम ने सोनमर्ग टनल का उद्घाटन किया। बता दें कि यह सुरंग डबल लेन है और इसकी लंबाई 6.4 किलोमीटर की है। यह टनल श्रीनगर को सोनमर्ग से जोड़ेगी। बताया जा रहा है कि सुरंग के शुरू होते ही आम लोगों के साथ ही सशस्त्र बलों को भी फायदा होगा। बता दें कि ठंड के मौसम में बर्फबारी के कारण इस क्षेत्र में हादवे 6 महीने बंद रहता है लेकिन सुरंग के शुरू होते ही आल वेदर कनेक्टिविटी मिलेगी। इस परियोजना से स्थानीय लोगों को अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

PM Modi inaugurated the Sonamarg Tunnel

दुनियाभर में मशहूर होगा सोनमर्ग


दरअसल, सर्दियों में सोनमर्ग का नजारा बहुत खूबसूरत होता हैए लेकिन सड़क बंद होने की वजह से पर्यटकों को यहां आने में समस्या होती है। हालांकिए अब जेड मोड़ सुरंग की मदद से श्रीनगर और सोनमर्ग के बीच साल भर की कनेक्टिविटी इस जगह की वैश्विक अपील को बढ़ाएगी। अब पर्यटक सालभर सोनमर्ग आ सकते हैं। माना जा रहा है कि सोनमर्ग देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर होगा। इस जगह पर विदेशी सैलानियों के भी आने की उम्मीद है।

सेना को भी होगा फायदा


जेड.मोड़ सुरंग की मदद से श्रीनगर और सोनमर्ग के बीच यात्रा का समय भी काफी कम हो गया है। इस सुरंग की मदद से सेना को भी फायदा मिलेगा। पहले इस रूट पर गाड़ियां घुमावदार सड़कों पर 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलती थीं। हालांकिए अब वाहन 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से चलेंगे। इसके साथ ही जेड.मोड़ सुरंग से प्रति घंटे 1000 वाहन गुजर सकते हैं। सुरंग बनने के बाद द्रास और कारगिल जैसे क्षेत्र भी साल भर मुख्य क्षेत्र से जुड़े रहेंगे।

कांकेर: नक्सलियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा…यह भी पढ़े

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…