,

Pilibhit: बिलसंडा में रुपये के लेन–देन को लेकर युवक की बेरहमी से पिटाई, एक और वीडियो वायरल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Pilibhit

Report By: Nijam Ali, Edit By: Priyanshi Soni

Pilibhit: पीलीभीत जिले के बिलसंडा कस्बे में रुपये के लेन–देन को लेकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तीन दबंग युवक लाठी-डंडों से युवक को पीटते हुए साफ नजर आ रहे हैं।

Pilibhit: महिलाओं की दबंगई भी आई सामने

मारपीट के दौरान महिलाओं की भूमिका भी सामने आई है। वीडियो में महिलाएं भी दबंगों के साथ मौजूद दिखती हैं और मारपीट को रोकने के बजाय माहौल को और उग्र बनाती नजर आ रही हैं।

पुलिस से बेखौफ दबंग

वीडियो में हमलावर पूरी तरह पुलिस से बेखौफ दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, एक दबंग द्वारा बिलसंडा पुलिस को लेकर अभद्र टिप्पणी करते हुए भी सुना जा सकता है, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पीड़ित की पहचान और वीडियो की टाइमिंग

पीटने वाले युवक की पहचान गोलू के रूप में हुई है, जो बड़ी होली मोहल्ला का निवासी बताया जा रहा है। यह वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लगातार वायरल हो रहे वीडियो, कार्रवाई पर सवाल

बिलसंडा क्षेत्र से लगातार मारपीट के वीडियो सामने आ रहे हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई शून्य होने से दबंगों के हौसले बुलंद हैं और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की