,

Pilibhit:कांग्रेस का प्रदर्शन उग्र, पुलिस ने खदेड़कर किया लाठीचार्ज, जिला अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report by: Nijam Ali

Pilibhit: पीलीभीत में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन उस वक्त उग्र हो गया, जब भाजपा कार्यालय घेराव से पहले पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घसीटकर हिरासत में ले लिया। ईडी–सीबीआई के कथित दुरुपयोग के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शहर कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए थे।

Pilibhit: केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी और कूच की कोशिश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और भाजपा कार्यालय की ओर कूच करने की कोशिश की। जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा के नेतृत्व में जैसे ही कार्यकर्ता आगे बढ़े, पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया।

इलाका छावनी में तब्दील, माहौल तनावपूर्ण

पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया, जिससे माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को जबरन उठाया। कई कार्यकर्ताओं को घसीटते हुए पुलिस वाहनों में डाला गया, जिसका मौके पर मौजूद कांग्रेसियों ने तीखा विरोध किया।

सड़क पर धरना और यातायात प्रभावित

पुलिस कार्रवाई के बीच सड़क पर ही धरना और नारेबाजी शुरू हो गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने सभी हिरासत में लिए गए नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन भेज दिया।

कांग्रेस का आरोप, विपक्ष की आवाज दबाई जा रही

इस दौरान जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए पुलिस और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला बताया।

आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी

कांग्रेस नेताओं ने साफ कहा कि दमन और गिरफ्तारियों से पार्टी डरने वाली नहीं है। यदि इसी तरह विपक्ष को दबाने की कोशिश की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी, चाहे कितनी भी गिरफ्तारियां क्यों न हों।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की