ParliamentSession : प्रियंका गांधी ने अमित शाह की ‘चाणक्य’ से तुलना की ! ये तंज भी कसा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ParliamentSession PriyankaGandhi AmitShah

ParliamentSession : नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। सरकार ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए अहम विधेयक पेश किए हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कहा आप हंस रहे हैं, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर आज चाणक्य भी जिंदा होते, तो इस पूरी प्रक्रिया को देखकर आश्चर्यचकित रह जाते।

ParliamentSession : केंद्र सरकार ने तीन प्रमुख बिल संविधान संशोधन विधेयक, परिसीमन विधेयक 2026 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक सदन में प्रस्तुत किए हैं। सरकार का कहना है कि इनका उद्देश्य ‘नारी शक्ति वंदन’ कानून को लागू करना और महिलाओं को राजनीति में अधिक भागीदारी देना है।

ParliamentSession : इससे पहले सरकार ने सांसदों के बीच इन विधेयकों का ड्राफ्ट साझा किया था। प्रस्तावित कानून के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने की व्यवस्था की जाएगी, जिसमें अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण का लाभ मिलेगा।

ParliamentSession : संसद में चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह कदम किसी एक दल के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए है। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि इस मुद्दे को राजनीतिक नजरिए से देखने के बजाय राष्ट्रीय हित में समर्थन दिया जाए।

वहीं विपक्ष ने बिल का समर्थन करते हुए कुछ शर्तें भी रखी हैं। कांग्रेस और अन्य दलों का कहना है कि महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ना उचित नहीं है और इसे मौजूदा सीटों के आधार पर ही लागू किया जाना चाहिए।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच प्रियंका गांधी का बयान चर्चा का केंद्र बन गया है, जिसने महिला आरक्षण को लेकर चल रही बहस को और तेज कर दिया है।

Singhitarai Plant Blast : 20 मजदूरों की मौत, मंत्री का अस्पताल दौरा, मुआवजे का बड़ा ऐलान

Singhitarai Plant Blast : भीषण विस्फोट के बाद राहत-बचाव अभियान जारी Singhitarai

Madhupur CBSE 10th Result: जाकीया खातून ने 93% अंकों के साथ देवघर जिला टॉपर सूची में बनाई जगह, वकील बनने का है सपना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में मधुपुर

MP Census 2027 : जनगणना देश के विकास की नींव : मुख्यमंत्री

MP Census 2027 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया प्रदेश में जनगणना

Roorkee: दूध के पैसे मांगने पर चली गोली, CCTV में कैद हुई घटना

Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,

Appointment Letter : रायपुर में 399 प्रयोगशाला परिचारकों को मिला नियुक्ति पत्र, CM विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं

Appointment Letter : पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम, उच्च शिक्षा

Haldwani: बनभूलपुरा में मेडिकल स्टोर सीज, भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में नशीली दवाइयों

Sakti Plant Accident: सक्ति हादसे पर सियासत तेज, PCC चीफ दीपक बैज घटनास्थल के लिए रवाना

Sakti Plant Accident: रायपुर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सक्ती के

Jagadhri: बुलेट के चालान पर बवाल, पुलिस से भिड़ा परिवार

Report by: Rajeev mehta Jagadhri: हरियाणा के यमुनानगर जिले के जगाधरी क्षेत्र

Police Suspension Case: गरियाबंद में SI पर गिरी गाज, पैसे के लेनदेन के वायरल ऑडियो के बाद निलंबित

Police Suspension Case: गरियाबंद जिले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते