सीसीटीवी में उजागर हुई पाकिस्तान की सच्चाई, ख्वाजा आसिफ के बयान की खुली पोल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयानों और हकीकत में बड़ा फर्क सामने आया है। जहां एक ओर वह दावा कर रहे थे कि पाकिस्तान ने भारत में किसी आम नागरिक को निशाना नहीं बनाया है, वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले से आई सीसीटीवी फुटेज ने उनके इस बयान को झूठा साबित कर दिया है।

पुंछ में घर पर सीधे निशाना

सीमा पार से हुई ताजा गोलीबारी में पुंछ स्थित एक घर को सीधे निशाना बनाया गया, और यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। यह हमला 7 मई को हुआ था, और वीडियो अब सामने आ चुका है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह आम नागरिकों की संपत्तियों को पाकिस्तान की ओर से टारगेट किया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इससे ख्वाजा आसिफ के “सिर्फ सैन्य ठिकानों पर हमला” वाले दावे की सच्चाई सामने आ गई है।

दावे और हकीकत में जमीन-आसमान का फर्क

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने हाल ही में बयान दिया था कि उनके देश ने कभी भारत के नागरिक इलाकों को निशाना नहीं बनाया है। लेकिन पुंछ में रिकॉर्ड हुआ यह वीडियो कुछ और ही कहानी बयां करता है। इसमें दिख रहा है कि कैसे सीमा पार से जानबूझकर आम लोगों के घरों पर गोलाबारी की जा रही है।

भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सीमा पार से हो रहे इन हमलों के बीच भारत की जवाबी कार्रवाई भी तेज़ हो चुकी है। हाल ही में गुरुवार की रात पाकिस्तान ने मिसाइल और ड्रोन के माध्यम से जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के कुछ क्षेत्रों को निशाना बनाने की कोशिश की। हालांकि भारत के मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम ने अधिकांश हमलों को विफल कर दिया।

इसके अलावा भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट्स को मार गिराया है, जिनमें दो JF-17 और एक F-16 शामिल हैं। साथ ही, एक पाकिस्तानी पायलट को भी भारतीय जवानों ने पकड़ लिया है।

Chanakya Niti : अमीर बनने के लिए अपनाएं ये खास बातें, आचार्य चाणक्य ने बताए धन प्राप्ति के नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन