,

पद्मश्री सम्मानित जोधइया बाई का निधन: 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Padma Shri awardee Jodhaiya Bai passes away: breathed her last at the age of 86

मध्यप्रदेश ने अपने एक और कीमती कलाकार को खो दिया। मध्यप्रदेश की आदिवासी कला को पहचान दिलाने वाली कलाकार जोधइया बाई का उमरिया जिले में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। अपनी कला के लिए जोधइया को 2023 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। जोधइया बाई 86 साल की थी। उन्होंने लोधा गांव में अंतिम सांस ली। जिलाधिकारी धरणेंद्र कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, अन्य अधिकारियों और राजनीतिक नेताओं की मौजूदगी में सोमवार को लोधा गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख

सीएम मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि ‘उमरिया जिले के ग्राम लोधा की सुप्रसिद्ध बैगा चित्रकार पद्म श्री जोधइया बाई के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। आज मध्यप्रदेश के साथ देश ने भी एक ऐसी कलाकार को खो दिया, जिन्होंने पूरा जीवन जनजातीय संस्कृति, कला एवं परंपराओं पर आधारित चित्रकला को देश-विदेश में एक पहचान दिलाई। आप सदैव याद की जाएंगी। बाबा महाकाल से दिवंगत की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को इस अपार दु:ख सहन करने की क्षमता प्रदान करने प्रार्थना करता हूं।‘

‘सीखने की कोई उम्र नहीं’ की मिसाल थी जोधइया

जोधइया बाई बैगा लकड़ियां और गोबर बेचकर घर चलाने में पति की मदद करती थीं। उनके पति मज़दूरी करते थे। हालांकि जब उम्र के एक पड़ाव के बीत जाने के बाद उन्होंने चित्रकारी सीखी। दरअसल, 67 साल की उम्र में जब उनके पति दुनिया को छोड़कर चले गए तो जोधइया बाई बैगा के दिमाग में चित्रकारी का ख्याल आया और उन्होंने कला की ओर रुख किया और चित्रकारी सीखी, और इतिहास बना दिया। बता दे कि, जोधइया ने पहले फर्श पर रंगोली बनानी सीखी थी। इसके बाद सब्जियों पर चित्रकारी की और बाद में लकड़ी पर अपनी कला को उभारा, फिर जोधइया हैंडमे, पेपर और कैनवास पर चित्रकारी करने लगी।

Bhiwani News : ₹4,200 की रिश्वत मांगने वाला पटवारी गिरफ्तार, ₹2,200 लेते ACB ने रंगे हाथों दबोचा

रिपोर्ट: जगबीर दुग्गल, भिवानी Bhiwani News : भिवानी। हरियाणा में भ्रष्टाचार के…

Uttarakhand में बड़ा बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 12 लोगों की मौत की खबर

रिपोर्ट- महेश पंवार Uttarakhand: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार सुबह…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, तूफान अकवान…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर 66 गांवों के किसानों…

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…

Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Indian Army : नई दिल्ली, देश की सुरक्षा, अंदरूनी…