,

सरगुजा में सोशल मीडिया पर भूपेश बघेल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी

Objectionable comments against Bhupesh Baghel on social media in Surguja

रिपोर्ट: दिनेश गुप्ता

कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की स्मृति में हाल ही में कांग्रेस पार्टी द्वारा झीरम शहीद दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर में श्रद्धांजलि सभाएं, स्मृति कार्यक्रम और शहीदों को सम्मान देने के आयोजन किए गए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस मौके पर सोशल मीडिया के माध्यम से शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि पोस्ट साझा की।

हालांकि, इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक युवक द्वारा अश्लील और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। युवक की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। कांग्रेस नेताओं ने इसे केवल एक नेता के सम्मान का अपमान नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की साजिश करार दिया है।

इस संबंध में पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने बयान देते हुए कहा,

“जयपुर जिले के बगीचा निवासी सुभाष चंद्र गुप्ता नामक युवक ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोशल मीडिया पोस्ट पर आपत्तिजनक और अश्लील भाषा का प्रयोग किया है। यह न केवल भूपेश बघेल जी का अपमान है, बल्कि राज्य की शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास भी है।”

अमरजीत भगत ने आगे कहा कि यह पहली बार नहीं है जब उक्त युवक ने इस तरह की टिप्पणी की है।

“पूर्व में भी इस युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बातें लिखी थीं और बाद में थाने में माफी मांगकर छोड़ दिया गया था। अब समय आ गया है कि ऐसे मानसिक विकृति वाले व्यक्तियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत करने से पहले सौ बार सोचे।”

घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बगीचा और जशपुर थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अभद्रता और अश्लीलता को रोका जा सके।

कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यदि इस मामले में शीघ्र उचित कदम नहीं उठाए गए, तो वे आंदोलन की राह भी अपना सकते हैं।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…