Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण के वोटिंग के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कब तक होगा नामांकन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

जम्मू-कश्मीर में एक दशक बाद चुनाव होने जा रहा है। आज यानी 29 अगस्त को चुनाव आयोग ने घाटी में आगामी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र भरने के लिए अधिसूचना जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी डेट 5 सितंबर है, जबकि 6 सितंबर को स्क्रूटनी की जाएगी। चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन में ये जानकारी दी गई है कि प्रत्याशी अपना नामांकन 9 सितंबर तक वापस ले सकते हैं।

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है। इस बार पहले चरण के लिए वोटिंग की शुरुआत 18 सितंबर से होगी। इसके बाद दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। जबकि तीनों चरणों के नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर के साथ हरियाणा में भी विधानसभा चुनाव हो वाला है।

दूसरे चरण में घाटी की इन सीटों पर होंगे चुनाव?

जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है, उनमें कंगन (एसटी), गांदरबल, हजरतबल, खानयार, हब्बाकदल, लाल चौक, चन्नापोरा, जदीबल, ईदगाह, सेंट्रल शाल्टेंग, बडगाम, बीरवाह, खानसाहिब, चरार-ए-शरीफ, चादूरा, गुलाबगढ़ (एसटी) शामिल हैं। इसके अलावा इसी चरण में रियासी, श्री माता वैष्णो देवी, कालाकोट – सुंदरबनी, नौशेरा राजौरी (एसटी), बुद्धल (एसटी), थन्नामंडी (एसटी), सुरनकोट (एसटी), पुंछ हवेली और मेंढर (एसटी) में भी वोट डाले जाएंगे।

जम्मू-कश्मीर में कुल 87.09 लाख मतदाता

चुनाव आयोग प्रमुख राजीव कुमार ने बताया था कि, जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 74 सामान्य, एससी-7 और एसटी-9 हैं। जम्मू-कश्मीर में कुल 87.09 लाख मतदाता होंगे, जिनमें से 44.46 लाख पुरुष, 42.62 लाख महिलाएं, 3.71 लाख पहली बार मतदाता और 20.7 लाख युवा मतदाता हैं।

Bribery allegation: गौरेला जनपद पंचायत में रिश्वतखोरी का आरोप, तकनीकी सहायक का वीडियो वायरल

bribery allegation: मनरेगा कार्यालय में रिश्वत मांगने का गंभीर मामला गौरेला जनपद

World Test Championship : अंक तालिका में आने वाला है तूफान, पाकिस्तान के लिए बढ़ी मुसीबत

World Test Championship : विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में बार फिर

RTI Information : आरटीआई में जानकारी देने से इंकार पर उठे सवाल, आवेदक करेगा प्रथम अपील

संवाददाता:- खिलेश वर्मा RTI Information : आरटीआई आवेदन को लेकर बढ़ा विवाद

Saharanpur: ‘दूध वाला मेहमान’ बनकर आया लुटेरा, बुजुर्ग महिला को नशीला दूध पिलाकर गहने और नकदी साफ

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur जिले के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात

Blood Donation Camp: तखतपुर में आर्ट ऑफ लिविंग का रक्तदान शिविर, 114 यूनिट ब्लड किया गया डोनेट

Blood Donation Camp: स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ विशेष रक्तदान शिविर Blood

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. MP TOP 10: मुख्यमंत्री मोहन यादव का विकास अभियान तेज MP

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: सुशासन तिहार 2026 की शुरुआत CG TOP 10: