,

तिरूपति बालाजी से गैर हिन्दुओं की होगी छुट्टी, प्रस्ताव पारित

Non-Hindus will be allowed leave from Tirupati Balaji, proposal passed

तिरूमला तिरूपति देवस्थानम बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया है। प्रस्ताव में गैर हिन्दुओं को बोर्ड से हटाने की कवायद की गई है, जिसके चलते गैर हिन्दुओं को ऑप्शन दिए जाएंगे या तो वह बीआरएस ले या फिर किसी अन्य डिपार्टमेंट में स्थानांतरण ले। इस जानकारी की पुष्टि टीटीडी के अध्यक्ष बीआर नायडू ने की है। बताया जा रहा है कि, इस फैसले का कई टीटीडी के कर्मचारियों ने समर्थन किया है। जानकारी के मुताबिक टीटीडी 54वीं गवर्निंग कांउसिल की बैठक में जानकारी देते हुए अध्यक्ष बीआर नायडू ने बताया कि, टीटीडी में कार्यरत गैर धार्मिक कर्मचारियों से चर्चा की जाएगी अगर वे बीआरएस लेना चाहते है तो उन्हें विकल्प दिया जाएगा। अन्यथा आंधप्रदेश सरकार के अन्य विभाग में पदस्थ किया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष बीआर नायडू
ने कहा कि, श्रीराम सेतु का नाम बदलकर गरूड़ वरधी रखा गया है।

भाषणों पर होगा प्रतिबंध
टीटीडी के अध्यक्ष बीआर नायडू ने बताया कि, तिरूमला में राजनीतिक भाषणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेंगा अगर कोई इसका उल्लंघन करता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि, स्थानीय निवासियों के लिए प्रत्येक महीने के पहले मंगलवार को विशेष तौर पर दर्शन कराए जाएंगे। नायडू ने बताया कि, इन फैसलों से टीटीडी की कार्यप्रणाली में सुधार व
भक्तों की सुविधा में बढ़ोतरी होगी।

भिंड में भीषण सड़क हादसा: 7 लोगों की दर्दनाक मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

Lawrence Bishnoi गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. करंट से कपड़ा…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…