SCO समिट में आतंकवाद पर नहीं बना साझा बयान, विदेश मंत्रालय ने बताई वजह; ‘ऑपरेशन सिंधु’ पर भी दी जानकारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली : विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सरकार का पक्ष स्पष्ट किया। उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक से लेकर अमेरिका की ट्रैवल एडवाइजरी और इजरायल-ईरान संघर्ष से भारतीयों की सुरक्षित वापसी जैसे अहम विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।


आतंकवाद पर क्यों नहीं बन पाया संयुक्त बयान?

रणधीर जायसवाल ने बताया कि 25 और 26 जून को आयोजित SCO रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारत ने आतंकवाद को लेकर सख्त रुख अपनाया। भारत ने स्पष्ट रूप से कहा कि आतंकवाद किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है और इसे किसी भी तरह से वैध नहीं ठहराया जा सकता।

हालांकि, उन्होंने बताया कि एक सदस्य देश ने भारत के इस स्पष्ट रुख पर असहमति जताई, जिसकी वजह से बैठक के बाद साझा बयान (जॉइंट स्टेटमेंट) जारी नहीं हो सका। इसके बावजूद भारत ने अपने राष्ट्रीय वक्तव्य में आतंकवाद पर अपनी स्थिति दोहराई और कड़ा संदेश दिया।


अमेरिका की ट्रैवल एडवाइजरी पर भारत की प्रतिक्रिया

हाल ही में अमेरिका द्वारा भारत के लिए जारी की गई नई यात्रा एडवाइजरी पर पूछे गए सवाल के जवाब में जायसवाल ने कहा कि,

“भारत लंबे समय से ‘लेवल 2’ की श्रेणी में शामिल है और इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।”
उन्होंने इसे नियमित प्रक्रिया बताया और कहा कि अमेरिकी विदेश विभाग समय-समय पर इस प्रकार की सलाह जारी करता है, जिससे घबराने की जरूरत नहीं है।


‘ऑपरेशन सिंधु’ पर क्या बोले प्रवक्ता?

प्रवक्ता ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ की सफलता को भारत की कूटनीतिक और मानवीय प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। यह ऑपरेशन 18 जून को शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य था इजरायल और ईरान के संघर्ष क्षेत्र से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालना।

रणधीर जायसवाल ने इस ऑपरेशन में सहयोग के लिए ईरान सरकार का विशेष रूप से आभार जताया, जिन्होंने भारतीयों की वापसी के लिए अपने हवाई क्षेत्र को खोला। इसके साथ ही उन्होंने तुर्कमेनिस्तान, जॉर्डन और मिस्र की सरकारों को भी समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'

Bhagalpur : हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Bhagalpur जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में एक नवविवाहिता

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल

Agra : चौकीदार सुरेश की हत्या का खुलासा, शराब के नशे में गाली-गलौज और विवाद ने ली जान

रिपोर्ट: फरहान खान Agra ताजनगरी के थाना सदर बाजार पुलिस ने चौकीदार