दुनियां में क्रिसमस की धूम पर बेथलेहम में नहीं मना जश्न

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

देश और दुनिया में क्रिसमस के उत्सव की धूम मची हुई है। वहीं दूसरी तरफ युद्ध के चलते प्रभु यीशु की जन्मस्थली बेथलेहम के चर्च ऑफ द नेटिविटी में सजावट तक नहीं की गई है, लोग हाथों में युद्ध नहीं शांति चाहिए लिखी तख्तियां लेकर सड़कों पर निकले हैं, लेकिन क्रिसमस का उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है। यहां भारत व दुनियां के अन्य देशों में स्थित चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं की जा रही हैं और खूबसूरत सजावट से हर जगह उत्साह का माहौल है। भारत में गोवा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु सहित कई राज्यों में क्रिसमस की झलकियां देखी जा रही हैं। पुरी बीच पर मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने चॉकलेट और रेत से सैंटाक्लॉज की अद्भुत मूर्तियां बनाई हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के मोस्ट होली रोज़री कैथेड्रल में सामूहिक प्रार्थना में हिस्सा लिया। हालांकि, गाजा-इजराइल संघर्ष के चलते बेथलेहम में इस साल भी क्रिसमस साधारण तरीके से मनाया जा रहा है। प्रभु यीशु के जन्मस्थल, चर्च ऑफ द नेटिविटी में सजावट तक नहीं की गई है। वहां के स्काउट्स ने पारंपरिक जुलूस के दौरान शांति और जीवन की कामना करते हुए, युद्ध नहीं शांति चाहिए, हम जीवन चाहते हैं, मृत्यु नहीं जैसे संदेशों वाले बैनर के साथ मार्च किया। तुर्कीए के इस्तांबुल में सेंट एस्प्रिट कैथेड्रल में क्रिसमस की विशेष प्रार्थना का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। बेथलेहम में यीशु के जन्मस्थल पर उत्सव की रौनक के बिना, दुनिया भर के चर्चों में शांति और मानवता की प्रार्थनाएं गूंज रही हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Indore garage fire: लेक व्यू पार्क कॉलोनी में गैरेज में भीषण आग, कई कारें जलकर खाक

Indore garage fire: इंदौर के चोईथराम हॉस्पिटल के पास स्थित लेक व्यू

Kudargarh Chunari Offering: कुदरगढ़ धाम में 108 मीटर चुनरी अर्पित, नवरात्रि में उमड़ी आस्था की लहर

Kudargarh Chunari Offering: नवरात्रि में कुदरगढ़ धाम में दिखा भक्ति का भव्य

Indore garage fire: लेक व्यू पार्क कॉलोनी में गैरेज में भीषण आग, कई कारें जलकर खाक

Indore garage fire: इंदौर के चोईथराम हॉस्पिटल के पास स्थित लेक व्यू

mukesh-khanna : अयोध्या में मुकेश खन्ना ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, ‘जय हिंद हस्ताक्षर अभियान’ की शुरुआत

रिपोर्ट- अंकुर पांडे mukesh-khanna : अयोध्या, महाभारत धारावाहिक में भीष्म पितामह का

Pakistani spy arrested: फरीदाबाद में पाकिस्तानी जासूसी गैंग का सदस्य गिरफ्तार

Report by: Sandeep Chaudhary Pakistani spy arrested: गाजियाबाद पुलिस ने फरीदाबाद में

Raigarh Opium Network Bust: रायगढ़ पुलिस का अफीम नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, फरार आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Opium Network Bust: अंतरराज्यीय ऑपरेशन में बड़ी सफलता, 72 घंटे बाद

Farrukhabad में पत्रकार पर हमला, बेल्ट से पीटा, सुरक्षा पर उठे सवाल

Report by: Sartaj Khan Farrukhabad: उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र

Balod Road Accident: बालोद में भीषण सड़क हादसा: महिलाओं से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत, कई घायल

Balod Road Accident: छठी कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं की पिकअप अनियंत्रित

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

1. भोपाल में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को गति MP TOP 10: राजधानी

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

1. रायपुर में नई विकास परियोजनाओं की घोषणा CG TOP 10: राज्य