नीतीश ने ली शपथ: CM डॉ. मोहन यादव बोले बिहार नई ऊँचाइयां को छुएगा, 16 राज्यों के मुख्यमंत्री हुए शामिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Nitish takes oath: CM Dr. Mohan Yadav says Bihar will reach new heights, Chief Ministers of 16 states attend

by: vijay nandan

पटना: बिहार में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह ने बुधवार को राजधानी पटना में राजनीतिक माहौल को बेहद गर्म और उत्साहित कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। देशभर से आए कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा

“बिहार को मिला ऐतिहासिक जनादेश है। हम सब अलग-अलग राज्यों से इस ऐतिहासिक पल को देखने आए हैं। मैं नीतीश कुमार जी को बधाई देता हूँ और विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बिहार नई ऊँचाइयों को छुएगा।”
उन्होंने आगे कहा—“बिहार में बहार है, NDA सरकार है।

मोहन यादव ने यह भी कहा कि बिहार अब नए तरीके से विकास की राह पर आगे बढ़ने को तैयार है,“अच्छे शासन और विकास के साथ बिहार फिर से प्रगति के पथ पर है। पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्य और तेजी से आगे बढ़ेगा।”

उधर, मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने इसे जनता की जीत बताते हुए कहा कि..
“आज प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में बिहार सरकार का शपथ ग्रहण हुआ। मैं नीतीश कुमार और सभी मंत्रियों को बधाई देता हूं। यह जनता की निर्णायक जीत है।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बिहार के भविष्य को लेकर भरोसा जताया। उन्होंने कहा,
“जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए पर जो विश्वास जताया है, वह बिहार को निरंतर प्रगति की राह पर ले जाएगा। डबल इंजन की सरकार राज्य को तेजी से विकसित करेगी।”

अन्य बड़े नेता भी हुए शामिल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उनकी मौजूदगी ने इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय राजनीतिक महत्व प्रदान किया।

बिहार में एनडीए की वापसी के साथ एक बार फिर “डबल इंजन” सरकार की नींव रखी गई है। देशभर के मुख्यमंत्री और शीर्ष नेताओं ने नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताया और राज्य के तेज विकास का विश्वास दोहराया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया