,

Naxal Surrender: महासमुंद में 15 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

- Advertisement -
Ad imageAd image
Naxal Surrender: 15 Naxalites surrender in Mahasamund

Naxal Surrender: महासमुंद जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में 9 महिला और 6 पुरुष नक्सली शामिल हैं। इन सभी ने एके-47 सहित कई घातक हथियार पुलिस के समक्ष सौंपे हैं।

आत्मसमर्पण की पहली तस्वीर भी सामने आई है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता को उजागर किया है।

Naxal Surrender: रक्षित केंद्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस, वरिष्ठ अधिकारी रहेंगे मौजूद

दोपहर 3:30 बजे रक्षित केंद्र महासमुंद में इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में रायपुर आईजी और सम्बलपुर आईजी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे।

पुलिस विभाग की ओर से आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास और मुख्यधारा में शामिल करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

Naxal Surrender: रेड कारपेट से स्वागत, पुनर्वास की दिशा में पहल

सूत्रों के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का रेड कारपेट बिछाकर स्वागत किया जाएगा। यह पहल राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य भटके हुए युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

READ ALSO: Nawada News : शहर में जगह-जगह कूड़े का अंबार, लोग परेशान

Naxal Surrender की इस बड़ी घटना को सुरक्षा बलों के लिए अहम उपलब्धि माना जा रहा है, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।