Nawada में सड़क बनी तालाब, राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Nawada

Report by: Rishabh Kumar

Nawada: बिहार के नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड के बड़ोसर पंचायत अंतर्गत बांधी गांव में सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। नाली का पानी सड़क पर गिरने से पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो गई है, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Nawada

Nawada: नाली का पानी अब सड़क पर फैल रहा

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पहले नाली का पानी निर्धारित मार्ग से होकर बहता था। लेकिन अब कुछ लोगों द्वारा पानी के बहाव को रोक दिए जाने के कारण यह सीधे सड़क पर फैल रहा है। नतीजतन सड़क पर कीचड़ और जलजमाव की समस्या पैदा हो गई है।

Nawada: ग्रामीणों का आरोप और समस्या का कारण

सड़क से सटे मकान की निवासी मुनी देवी ने बताया कि नाली का पानी पहले सही मार्ग से बहता था, लेकिन किसी ने उसका रास्ता रोक दिया है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि पानी का बहाव किसने रोका। ग्रामीणों का कहना है कि पानी खेतों में जाने पर फसल बर्बाद हो जाती है, इसलिए कुछ लोगों ने पानी को खेतों की ओर जाने से रोका है।

Nawada: प्रशासन से समाधान की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि अगर सड़क पर हो रहे जलजमाव को जल्द नहीं सुधारा गया, तो आवागमन बाधित रहेगा और वाहन चालकों और राहगीरों की परेशानी बढ़ती जाएगी।

read also: Sonal Chauhan in Dubai: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान सुरक्षित, लोगों को दी संभलकर रहने की सलाह

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को