Isa Ahmad
Nainital Weather Update: ओलों के साथ मूसलाधार बारिश, दोपहर में छाया अंधेरा
Nainital Weather Update: पर्यटन नगरी नैनीताल में मई माह के बीच ही मौसम ने ऐसा रुख लिया कि हालात अगस्त जैसे नजर आने लगे। शनिवार रात से शुरू हुई तेज बारिश का सिलसिला रविवार दोपहर तक जारी रहा, जब अचानक ओलों के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।
भारी बारिश के चलते दोपहर में ही अंधेरा छा गया और सड़कों पर पानी बहने लगा। पहाड़ी इलाकों में घना कोहरा छा गया, जिससे दृश्यता भी काफी कम हो गई। खराब मौसम के कारण पर्यटकों को होटलों और दुकानों में शरण लेनी पड़ी।
Nainital Weather Update: तापमान में गिरावट, पर्यटन और गतिविधियों पर असर
Nainital Weather Update: लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मई में ही सर्दी का अहसास होने लगा। डीएसए मैदान में चल रहा क्रिकेट मैच भी बारिश के चलते बीच में रोकना पड़ा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मौसम का मिजाज पूरी तरह मानसून जैसा हो गया है और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार भी जताए जा रहे हैं। इस अचानक बदलाव का असर पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा है, जहां बाजारों और दर्शनीय स्थलों पर आवाजाही कम हो गई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।





