MY Hospital Indore News : चूहा कांड के बाद अब बिल्ली कांड, छह महीने पहले नवजातों की मौत से भी चर्चा में रहा था अस्पताल
रिपोर्ट- देवेंद्र जायसवाल
MY Hospital Indore News : इंदौर, महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवाय अस्पताल) में एक बार फिर गंभीर लापरवाही सामने आई है। चूहा कांड के बाद अब अस्पताल में “बिल्ली कांड” ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में एक बिल्ली ने बच्चों को जन्म दिया है, वहीं कई बिल्लियां संवेदनशील HIV वार्ड और दवा वितरण कक्ष में घूमती देखी गईं।

बताया जा रहा है कि ये बिल्लियां एआरटी (एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी) केंद्र के दवा कक्ष तक पहुंच रही हैं, जिससे गंदगी फैलने और दवाओं के संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है। केंद्र सरकार द्वारा HIV मरीजों को हर महीने महंगी और मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। ऐसे में दवाओं की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
MY Hospital Indore News : विशेष चिंता HIV संक्रमित नवजातों को दी जाने वाली सेप्ट्रोन दवा को लेकर है, जिसके खराब होने से गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा हो सकता है।

MY Hospital Indore News : सूत्रों के मुताबिक, एआरटी के एकीकृत परामर्श केंद्र के कुछ कर्मचारी बिल्लियों की देखभाल भी कर रहे हैं, जिससे संक्रमण नियंत्रण पर सवाल उठ रहे हैं।
MY Hospital Indore News : गौरतलब है कि करीब छह महीने पहले इसी अस्पताल में चूहों द्वारा दो नवजातों को कुतरने की घटना में उनकी मौत हो गई थी। हाल ही में अस्पताल में रोडेंट और एनिमल कंट्रोल तथा हाउसकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रही BVG India Limited पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। पूरे मामले में अस्पताल प्रशासन और अधीक्षक डॉ. अशोक यादव की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ये भी जानिए : Morena एसपी की बड़ी कार्रवाई, रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ने पर थाना प्रभारी सहित 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड





