,

Murena : दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस से ट्रक की आमने-सामने टक्कर

- Advertisement -
Ad imageAd image
Murena

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

तड़के हुआ हादसा, बस चालक की गई जान
Murena : मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। जौरा–मुरैना स्टेट हाईवे पर चौखट्टा के पास चैने गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही स्कूल बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस चालक सरनाम सिंह सिंकरवार की मौके पर ही मौत हो गई।

बच्चों को लेकर जा रही थी बस
Murena बताया जा रहा है कि आल्टोनियस स्कूल की बस गलेथा गांव से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान ट्रक चालक ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने की कोशिश की और नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।

आधा दर्जन बच्चे घायल, अस्पताल में भर्ती
Murena घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से घायल बच्चों को बस से बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस के माध्यम से मुरैना जिला अस्पताल भेजा गया। घायल बच्चों में कृति सिंकरवार, रिधिमा सिंकरवार, काव्या सिंकरवार, अभय सिंकरवार, दिव्यांश सिंकरवार और अभिषेक सिंकरवार शामिल हैं। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read this: Murena : दूषित पेयजल और गंदगी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, नगर निगम पर भ्रष्टाचार के आरोप

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों