,

Murena : दूषित पेयजल और गंदगी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, नगर निगम पर भ्रष्टाचार के आरोप

- Advertisement -
Ad imageAd image
Murena

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

वार्ड 19 और 20 में धरना-प्रदर्शन
Murena : शहर में दूषित पानी और स्वच्छता व्यवस्था की बदहाली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्ड क्रमांक 19 और 20 में धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि नगर निगम की लापरवाही के कारण आम जनता को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महापौर और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कमीशनखोरी के गंभीर आरोप
Murena कांग्रेस शहर अध्यक्ष गजेंद्र सिंह जाटव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में नगर निगम कमिश्नर और महापौर पर सफाई और पेयजल व्यवस्था के नाम पर करोड़ों रुपये के गबन का आरोप लगाया गया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मुख्य बाजार से लेकर शहर की तंग गलियों तक गंदगी फैली हुई है, जबकि स्वच्छता पर प्रतिदिन भारी राशि खर्च की जा रही है। इसके बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं।

गंदा पानी पीने को मजबूर लोग, आंदोलन की चेतावनी
Murena प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने दूषित पानी के नमूने दिखाते हुए कहा कि शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के नाम पर सीवेज परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। कई वार्डों में लोग आज भी गंदा और बदबूदार पानी पीने को मजबूर हैं। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करेगी।

Read this: Shri Mahakal Mahotsav: मकर संक्रांति पर महाकाल महोत्सव का भव्य शुभारंभ, CM बोले- अवंतिका अब उत्सव और आनंद की नगरी बनी

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों