Isa Ahmad
Mungeli Gaushala Protest: कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन, गायों को ले जाने की कोशिश
Mungeli Gaushala Protest: मुंगेली कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर गौशाला निर्माण की मांग को लेकर गौ सेवकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। तेज आंधी-बारिश से प्रभावित गौ सेवा धाम के लिए स्थायी व्यवस्था की मांग करते हुए प्रदर्शनकारियों ने 20 से अधिक गायों को कलेक्ट्रेट परिसर में ले जाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने मौके पर उन्हें रोक दिया।
Mungeli Gaushala Protest: पुलिस और गौ सेवकों के बीच झूमा-झटकी
प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब पुलिस और गौ सेवकों के बीच बहस बढ़ गई। देखते ही देखते मामला झूमा-झटकी तक पहुंच गया। पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और प्रदर्शनकारियों को परिसर से हटाया।
गौ सेवकों का कहना है कि हाल ही में आई आंधी-बारिश के कारण उनकी संस्था बेघर हो गई है, जिससे गायों की देखभाल में भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द गौशाला निर्माण कराने की मांग की है।
read also: Ujjain के महाकाल मंदिर में लड्डू हुए हाईटेक , FSSAI ने दी 5 स्टार रेटिंग





