,

MP Rain Alert: उज्जैन, सागर और आगर-मालवा में ओले गिरने से बढ़ी ठंड, ग्वालियर-शिवपुरी में स्कूल बंद

https://swadeshlive.com/mp-top-10-may-6/

MP Rain Alert: मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के असर से प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में तेज बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। मंगलवार को गुना, उज्जैन, आगर-मालवा और शाजापुर में ओले गिरे, जबकि 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को भी इसी तरह के हालात का अलर्ट जारी किया है।

MP Rain Alert

MP Rain Alert: 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सागर और दमोह में बुधवार को तेज बारिश और आंधी की संभावना है। वहीं, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सीधी, सिंगरौली, कटनी, उमरिया, शहडोल, नीमच और मंदसौर में बादल छाए रह सकते हैं।

MP Rain Alert

सुबह कोहरे का असर
उत्तरी हिस्सों में जहां बारिश का अलर्ट है, वहीं सुबह कोहरे ने भी बढ़त बनाई। ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, टीकमगढ़, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर और रीवा में मध्यम कोहरा छाया रहा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और रायसेन सहित कई अन्य जिलों में भी कोहरे के कारण दृश्यता कम रही।

MP Rain Alert

MP Rain Alert: ग्वालियर-शिवपुरी में स्कूलों में छुट्टियां

ग्वालियर में लगातार बारिश और बढ़ती ठंड के कारण प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में बुधवार को अवकाश घोषित किया। भोपाल और इंदौर में मंगलवार को गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम और ठंडा हो गया।

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. दिवाली के लिए रायपुर में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…