,

Gwalior Weather: ग्वालियर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, बुधवार को कक्षा 8वीं तक स्कूल बंद

https://swadeshlive.com/cg-top-10-may-1/

Gwalior Weather: ग्वालियर में मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में रिमझिम बारिश में बदल गई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और शाम तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार रात 8:30 बजे तक 21.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।

Gwalior Weather: बारिश के चलते सड़कों पर भरा पानी

Gwalior Weather

लगातार बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही और लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।

कलेक्टर का आदेश, स्कूलों में अवकाश
बारिश और बढ़ती ठंड को देखते हुए कलेक्टर ग्वालियर ने 28 जनवरी, बुधवार को कक्षा पहली से आठवीं तक के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

Gwalior Weather

Gwalior Weather: ठंडी हवाओं से लुढ़का पारा
बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं के कारण तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। तीन दिन पहले जहां अधिकतम तापमान 26–27 डिग्री सेल्सियस था, वह घटकर 19.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

दिन में भी बढ़ा ठंड का असर
बादलों की वजह से धूप की तीव्रता कम रही, जिससे दिन में भी ठंड महसूस की गई। लोग ठंडी हवाओं से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए।

Gwalior Weather: पहाड़ी इलाकों की बर्फबारी का असर


मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी का असर ग्वालियर-चंबल अंचल में दिख रहा है। इसी वजह से मौसम में अचानक बदलाव आया है।

Gwalior Weather

कोहरे से ट्रेनें लेट
कोहरे के कारण दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं। शताब्दी एक्सप्रेस लगभग 25 मिनट लेट रही, जबकि पंजाब मेल और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।

यह खबर भी पढ़ें: MP News 28-01-2026: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

अगले 24 घंटे भी बिगड़ा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी। इससे रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…