,

MP News 18-01-2026: जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP News 18-01-2026

MP News 18-01-2026:

शहडोल जिले में सबसे ज्यादा ठंड
प्रदेश में शहडोल सबसे ठंडा जिला रहा। 25 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ी है, जबकि उत्तरी हिस्सों में कोहरे का असर दिख रहा है।

इंदौर में राहुल गांधी का सरकार पर हमला
राहुल गांधी ने कहा कि “पानी पीकर लोग मर रहे हैं, यही अर्बन मॉडल है।” उन्होंने इंदौर में मृतकों के परिजनों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के चेक सौंपे और सरकार से जिम्मेदारी लेने की मांग की।

बसंत पंचमी पर नहीं होंगे विवाह मुहूर्त
इस साल शुक्र तारे के अस्त होने के कारण बसंत पंचमी पर कोई भी शुभ कार्य नहीं होंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्यों ने परंपरा में बदलाव की पुष्टि की है।

MP News 18-01-2026: भोपाल-इंदौर ड्रग नेटवर्क का खुलासा

पार्टी कल्चर की आड़ में युवाओं को ड्रग सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। दो युवतियां पैडलर के तौर पर काम कर रही थीं।

होलकर स्टेडियम में भारत का जीत रिकॉर्ड
इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत ने अब तक 7 मुकाबले जीते हैं। आज भारत-न्यूजीलैंड मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह, सुबह से ट्रैफिक डायवर्जन लागू।

इंदौर में डायरिया के मरीज मिले
शहर में डायरिया के 6 मरीज ICU में भर्ती हैं, सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। वार्ड में 10 मरीजों का इलाज जारी है, आज पानी सप्लाई बहाल होने की संभावना।

MP News 18-01-2026: भोपाल में गोमांस मिलने का मामला

भोपाल के युवा संगठनों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जांच समिति गठन और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इंदौर के कलाकार का अनोखा जुनून
इंदौर के एक आर्टिस्ट ने 14 सालों से बोतलों के अंदर विराट कोहली और रोहित शर्मा की कलाकृतियां बनाई हैं। इच्छा है कि यह कला वे खुद खिलाड़ियों को सौंपें।

गंदे पानी को लेकर सियासत तेज
राहुल गांधी ने स्मार्ट सिटी मॉडल पर सवाल उठाते हुए कहा कि “पानी, हवा और दवा में जहर है।” इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।

MP News 18-01-2026: SC-ST महिलाओं पर बयान से सियासी घमासान

विवादित बयान को लेकर बरैया घिरे। कांग्रेस ने किनारा किया, पटवारी ने स्पष्टीकरण मांगा, वहीं मुख्यमंत्री ने ऐसे नेताओं को पार्टी से निकालने की मांग की।

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Lawrence Bishnoi गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. करंट से कपड़ा…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…