,

Neemuch News 17 January : मनासा में GBS को लेकर सरकार अलर्ट, डिप्टी सीएम ने वेंटिलेटर वार्ड, कंट्रोल रूम और फ्री इलाज के दिए निर्देश

- Advertisement -
Ad imageAd image
Neemuch News 17 January

रिपोर्ट- मूलचंद खींची

Neemuch News 17 January : नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में गिलियन बैरे सिंड्रोम (GBS) के संभावित मामलों को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शनिवार को मनासा पहुंचकर स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की और मरीजों के इलाज, बचाव और सुरक्षा इंतजामों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि मनासा में किसी भी मरीज को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े और सभी को त्वरित व नि:शुल्क उपचार मिले।

Neemuch News 17 January : घर-घर सर्वे, मरीजों की पहचान

बैठक में उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने बताया कि मनासा के सभी वार्डों में स्वास्थ्य टीमों द्वारा घर-घर सर्वे किया जा रहा है। सर्दी, खांसी, बुखार और कमजोरी जैसे लक्षण वाले लोगों की पहचान कर तुरंत इलाज शुरू किया गया है। साथ ही परिवारों को बीमारी से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है। अब तक सामने आए मरीजों की स्थिति नियंत्रण में बताई गई है।

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जानकारी दी कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्क्रीनिंग, सैंपलिंग, नि:शुल्क इलाज और मरीजों की लगातार निगरानी की जा रही है।

Neemuch News 17 January : मनासा में वेंटिलेटरयुक्त वार्ड तुरंत शुरू करने के निर्देश

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मनासा सिविल अस्पताल में संभावित मरीजों के लिए अलग से वेंटिलेटर सुविधा वाला वार्ड तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस वार्ड में डॉक्टरों और जरूरी स्टाफ की पूरी व्यवस्था की जाए, ताकि गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही इलाज मिल सके और बाहर रेफर न करना पड़े।

Neemuch News 17 January : फ्री इलाज और दवाओं की पूरी व्यवस्था

उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मनासा में GBS के सभी संभावित मरीजों को पूरी तरह नि:शुल्क इलाज दिया जाए। अस्पताल में जरूरी दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही मेडिकल कॉलेज नीमच से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी मनासा में तैनात करने के निर्देश दिए गए।

Neemuch News 17 January : लाइव सपोर्ट एंबुलेंस और कंट्रोल रूम

मरीजों की सुविधा के लिए मनासा में लाइव सपोर्ट सिस्टम से युक्त एंबुलेंस की व्यवस्था तुरंत करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, पीड़ित परिवारों को जानकारी और सहायता देने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जहां इलाज से जुड़ी हर जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

Neemuch News 17 January : बचाव के लिए जागरूकता अभियान

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीमारी से बचाव के उपायों का व्यापक प्रचार किया जाए। सर्वे टीमों के माध्यम से लोगों को पानी उबालकर पीने, साफ-सफाई रखने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने के लिए प्रेरित किया जाए।

Neemuch News 17 January : सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया

बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री ने मनासा सिविल अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर इलाज व्यवस्था की जानकारी ली और अधिकारियों को सभी मरीजों को बेहतर और नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान मनासा विधायक अनिरुद्ध मारू, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी जानिए :

GreenfieldExpressway

GreenfieldExpressway : अटल जी के विजन को नई रफ्तार; विदिशा में ₹4,400 करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर

Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर सरकार का आत्मविश्वास, अगस्त में विशेष सत्र बुलाने के संकेत

Delimitation Bill प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों के साथ हुई बैठक