मोदी जी का प्रेरणादायक 23 वर्ष हर जनप्रतिनिधि के लिए मार्गदर्शक:सीएम योगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM Yogi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संवैधानिक पद पर 23 वर्ष पूर्ण कर लिए। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। सीएम योगी ने लिखा कि मोदी जी के प्रेरणादायक 23 वर्ष हर जनप्रतिनिधि के लिए उत्कृष्ट मार्गदर्शक और पाथेय हैं।

मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में बिना थके, डिगे व रुके रही 23 वर्ष की लोकसाधना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के स्वप्नदृष्टा, 140 करोड़ देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए अविराम साधनारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मां भारती की सेवा और लोक-कल्याण को समर्पित गौरवशाली 23 वर्ष आज पूर्ण हो गए हैं। मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में बिना थके, बिना रुके, बिना डिगे आपकी 23 वर्षों की लोक साधना में आस्था, अस्मिता, आधुनिकता, अंत्योदय और अर्थव्यवस्था को संरक्षण-संवर्धन मिलने के साथ ही हर स्तर पर वंचित को वरीयता प्राप्त हुई है।

हर योजना ने वंचितों व गरीबों के समग्र उत्थान को प्रदान किए हैं नए आयाम
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि उनकी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) प्रत्येक नीति और हर योजना ने वंचितों-गरीबों के समग्र उत्थान को नए आयाम प्रदान किए हैं। स्वामी समर्थ रामदास की ‘उपभोग शून्य स्वामी’ की संकल्पना और चाणक्य नीति सूत्र के ‘राजा प्रथमोसेवक’ की परिभाषा को साकार कर रहे प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में ‘नया भारत’ आज वैश्विक महाशक्ति बनने के मार्ग पर सतत अग्रसर है। वे सच्चे अर्थों में आधुनिक भारत में ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ के वास्तुकार हैं। उनका जीवन लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला है।

सेवा, सुशासन व सुरक्षा को समर्पित रहे 23 वर्ष
सीएम योगी ने लिखा कि सेवा, सुशासन और सुरक्षा को समर्पित प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायक 23 वर्ष हर जनप्रतिनिधि के लिए उत्कृष्ट मार्गदर्शक और पाथेय हैं। मां भारती को परम वैभव तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करते 23 वर्षों की यशस्वी यात्रा के लिए प्रधानमंत्री जी को हार्दिक बधाई!

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को