,

मिशन शक्ति 5.0 : नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की नई उड़ान, महिला-बालिकाओं को जागरुक करने का अभियान

- Advertisement -
Ad imageAd image
mission-shakti-5-uttar-pradesh-bike-scooty-rally-women-empowerment

रिपोर्ट-दुष्यंत कुमार, महेश राघव- एडिट- विजय नंदन

उत्तर प्रदेश में नवरात्रों के अवसर पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान तेज हो गया है। बरेली और संभल सहित कई जिलों में महिला पुलिस कर्मियों ने भव्य बाइक व स्कूटी रैलियां निकालीं।

बरेली में मिशन शक्ति बाइक रैली

बरेली पुलिस लाइन में सोमवार को महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता के लिए भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। डीएम अविनाश सिंह, एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय साहनी व जिले के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और समाज के हर वर्ग तक नारी सशक्तिकरण का संदेश पहुंचाया। महिला आरक्षियों के साथ पीआरवी की गाड़ियां भी शामिल हुईं। महिला बीट अधिकारी हर ग्राम सभा और बूथ स्तर पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगी।

रैली के दौरान वूमेन पावर लाइन 1090, इमरजेंसी सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस 102 व 108 आदि सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अपराध से बचाव का प्रशिक्षण देने की योजना पर भी जोर दिया गया।

संभल में महिला पुलिस की स्कूटी रैली

संभल के सदर कोतवाली क्षेत्र में महिला पुलिस कर्मियों ने स्कूटी रैली निकाली। चौधरी सराय पुलिस चौकी से अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से महिला पुलिस ने लोगों को महिलाओं और बालिकाओं के अधिकार, सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर, साइबर ठगी से बचाव और विभिन्न कानूनों के प्रति जागरूक किया।

रैली शहर के मुख्य मार्गों से होकर पुनः चौधरी सराय चौकी पर संपन्न हुई। इसका उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान व सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और नारी सुरक्षा व सशक्तिकरण का संदेश देना था।

मिशन शक्ति 5.0 का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश सरकार के इस प्रमुख अभियान का लक्ष्य महिलाओं के प्रति अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए उन्हें सुरक्षित वातावरण, अधिकारों की जानकारी और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराना है।

Katihar Crime News: कटिहार में पंजाब के दो संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार और 22 कारतूस बरामद

संवाददाता: मनोज कुमार Katihar Crime News: बिहार के कटिहार जिले में पुलिस

Platelet Donation: आगाज़ संस्था के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने 11 दिन में दूसरी बार किया प्लेटलेट्स दान

Report: Prem Shrivastva Platelet Donation सामाजिक संस्था ‘आगाज़’ के संस्थापक अध्यक्ष इंद्रजीत

School Liquor Party: स्कूल में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप

School Liquor Party को लेकर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक चौंकाने

Top 10 Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें, पढ़ें आज की सभी अहम अपडेट

Top 10 Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुनी 'मन की बात'