,

मीरजापुर: साइबर सेल ने ठगी का शिकार होने से बचाया व्यक्ति, 39,674 रुपये वापस दिलाए

मीरजापुर। थाना कोतवाली कटरा की साइबर सेल टीम ने सतर्कता और तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति को साइबर ठगी का शिकार होने से बचाया और उसके खाते में 39,674.99 रुपये सफलतापूर्वक वापस दिलाए।

जानकारी के अनुसार, जावेद अहमद नामक व्यक्ति ने ऑनलाइन ठगी की शिकायत थाना कोतवाली कटरा की साइबर सेल में दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ठगों ने उसके बैंक खाते से लगभग 2 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में साइबर सेल टीम ने तुरंत जांच शुरू की। टीम ने तकनीकी जांच और बैंक से समन्वय कर ठगी की गई राशि में से 39,674 रुपये वापस कराने में सफलता प्राप्त की।

जावेद अहमद ने मीरजापुर पुलिस और साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे आगे लोगों को साइबर अपराध से सतर्क रहने के लिए जागरूक करेंगे।पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन ऑफर पर भरोसा न करें। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाए तो तुरंत www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें या 1930 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…