,

Mauganj News: पत्रकारों पर कलेक्टर ने लागू की धारा 163, भ्रामक खबर फैलाने पर लिया फैसला, अर्धनग्न प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी

Mauganj

Mauganj News: मध्यप्रदेश के मऊगंज में पिछले तीन दिनों से अनवरत अनशन पर कलेक्टर ने अब पत्रकारों और सोशल मीडिया पर शिंकजा कसा है। कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी संजय जैन ने पत्रकारों और सोशल मीडिया पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 लागू कर दी है। इस आदेश के तहत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, रील्स, यूट्यूब, एक्स सहित सभी डिजिटल माध्यमों पर भ्रामक एवं अपुष्ट खबरों के प्रकाशन और प्रसारण पर तत्काल रोक लगा दी गई है।

Mauganj News: जल्द प्रदर्शनकारियों होंगे गिरफ्तार

आगे आदेश में कहा गया कि जांच के दौरान यदि कोई भी ऐसा संदेश भेजते या फॉरवर्ड करते पाया गया, तो उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस ने 75 वर्षीय प्रदर्शनकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों का दावा है कि गिरफ्तारी के लिए रीवा से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।

Mauganj News: कलेक्टर के निज सहायक पर रिश्वत के आरोप

दरअसल, कलेक्टर के कथित निज सहायक पंकज श्रीवास्तव पर वार्डन शकुंतला नीरत से ₹1 लाख 12 हजार की कथित रिश्वत के मामले में हटाने की मांग को लेकर पिछले 3 दिनों से आंदोलन चल रहा है। आज प्रदर्शनकारी अर्धनग्न प्रदर्शन कर रहे है। जिस पर अनशनकारियों द्वारा बड़े हंगामे की आशंका जताई जा रही है।

निज सहायक को पद से हटाने की मांग

जानकारी के लिए बता दें, पंकज श्रीवास्तव पहले केदारनाथ महाविद्यालय, मऊगंज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (लैब परिचारक) के पद पर पदस्थ थे। पूर्व कलेक्टर अजय श्रीवास्तव द्वारा उन्हें रेस्ट हाउस कंट्रोल रूम में कार्य हेतु बुलाया गया था, लेकिन बाद में कलेक्टर कार्यालय मऊगंज में संलग्न कर दिया गया। इसी को लेकर कई सामाजिक संगठनों और आमजन लंबे समय से उन्हें हटाने की मांग कर रहे थे।

यह खबर भी पढ़े: BHOPAL NEWS: सावधानी, सतर्कता के साथ बनाएं रखें ऊंची उड़ान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पहले भी लगे कई आरोप

साथ ही, पंकज श्रीवास्तव पर हूटर लगी गाड़ी और “मध्य प्रदेश शासन” लिखी नेम प्लेट लगाकर प्रभाव दिखाने के आरोप भी लगे थे। खबरें सामने आने के बाद हूटर तो हटवा दिया गया, लेकिन पद से हटाने की कार्रवाई न होने से आंदोलन और भड़क गया है।