,

मथुरा: ब्रज में कब होगी लट्ठमार होली, कब उड़ेंगे रंग-गुलाल, जानें पूरा कार्यक्रम

मथुरा: विश्व प्रसिद्ध ब्रज की होली का उत्सव 3 मार्च से शुरू होगा। इस दौरान रंगों, गुलाल और उत्साह से सराबोर आयोजन होंगे, जिनमें देश-विदेश से श्रद्धालु भाग लेने आएंगे।

ब्रज में होली महोत्सव का कार्यक्रम

3 मार्च – महावन के रमणरेती आश्रम में संतों की विशेष होली खेली जाएगी।
7 मार्च – बरसाना में लड्डू होली का आयोजन होगा।
8 मार्च – बरसाना में प्रसिद्ध लट्ठमार होली खेली जाएगी।
9 मार्च – नंदगांव में लट्ठमार होली का आयोजन होगा।
10 मार्च – रंगभरनी एकादशी से ब्रज में रंगों की होली की शुरुआत होगी। इस दिन:

  • श्रीकृष्ण जन्मभूमि में होली खेली जाएगी।
  • वृंदावन में बिहारी जी मंदिर में रंगभरनी एकादशी मनाई जाएगी।
  • द्वारकाधीश मंदिर में भगवान को कुंज में बिठाकर होली खेली जाएगी।
    11 मार्च – गोकुल में छड़ीमार होली का आयोजन होगा।
    12 मार्च – द्वारकाधीश मंदिर के बगीचे में रंगीली होली खेली जाएगी।
    13 मार्च – फालैन और बठेन गांव में प्रहलाद लीला होगी, जिसमें जलती होली से प्रहलाद रूप में भक्त निकलते हैं।
    14 मार्च – धुलेंडी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।
    15 मार्च – दाऊजी में हुरंगा खेला जाएगा, जिसमें देवर-भाभी की प्रसिद्ध कपड़ा फाड़ होली होती है।

मथुरा में होली की धूम

बरसाना, जो राधा रानी की जन्मस्थली है, में होली का उत्सव महाशिवरात्रि से ही शुरू हो गया है। 7 मार्च को दूसरी चौपाई के साथ ‘लड्डू मार होली’ का आयोजन होगा, जबकि 8 मार्च को यहां लट्ठमार होली खेली जाएगी। ब्रज मंडल में यह उत्सव पूरे 40 दिनों तक चलेगा, जिसमें भक्त कृष्ण प्रेम में सराबोर होकर रंग-गुलाल उड़ाते नजर आएंगे।

एडवांटेज असम 2.0: 4.91 लाख करोड़ का दांव, क्या बदलेगी असम की किस्मत?..यह भी पढ़े

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…