मरवाही : लखनघाट पर्यटन स्थल पर सुरक्षा चूक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Marwahi: Security lapse at Lakhanghat tourist spot

रिपोर्ट- प्रयास कैवर्त

सिवनी के युवक की नदी में डूबने से मौत

मरवाही। बारिश के चलते मरवाही क्षेत्र में नदी-नाले उफान पर हैं और इस जलभराव का असर धार्मिक पर्यटन स्थलों पर भी देखा जा रहा है। रविवार को जिले के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल लखनघाट में सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई। यहां सिवनी निवासी आलोक गुप्ता की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

पहले भी उठ चुकी थी सुरक्षा को लेकर आवाज

गौरतलब है कि स्वदेश न्यूज चैनल ने पहले भी लखनघाट में सुरक्षा इंतजामों की कमी पर कई खबरें प्रसारित की थीं, लेकिन प्रशासन और पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नतीजा यह हुआ कि अब एक बड़ी दुर्घटना सामने आ गई।

रील्स बनाने की होड़ में खतरे

स्थानीय लोगों का कहना है कि लखनघाट में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नदारद है। बच्चे और युवक रील्स बनाने की होड़ में सैकड़ों फीट ऊंचे पुल से नीचे कूदने जैसे खतरनाक स्टंट कर रहे हैं, जिससे बड़ी अनहोनी की संभावना बनी रहती है।

सुरक्षा इंतजामों का अभाव

लखनघाट जैसे भीड़भाड़ वाले धार्मिक पर्यटन स्थल पर न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती है। हादसे के बाद भी मरवाही पुलिस और प्रशासन ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया है, जिससे लोगों में गहरा आक्रोश है।

जिम्मेदारी तय कब होगी?

लोग सवाल उठा रहे हैं कि लखनघाट में बार-बार हो रही दुर्घटनाओं की जिम्मेदारी कौन लेगा? प्रशासन की चूक से एक परिवार ने अपना जवान बेटा खो दिया। क्षेत्रीय जनता मांग कर रही है कि यहां पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जाए और दुर्घटना संभावित स्थानों पर तत्काल चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Chanakya Niti : अमीर बनने के लिए अपनाएं ये खास बातें, आचार्य चाणक्य ने बताए धन प्राप्ति के नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध